बॉलीवुड की ऐसी कई अभिनेत्रियां रही हैं जिन्होंने लंबे समय तक न केवल दर्शकों का दिल जीता बल्कि काफी नाम भी कमाया। इनमें से कुछ अभिनेत्रियां हमेशा से अपने फैंस के जहन में रही हैं, लेकिन कुछ ऐसी भी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपनी पहली फिल्म से तो खूब दौलत-शोहरत कमाई लेकिन आज गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं। उनमें से एक अभिनेत्री रेहाना सुल्तान हैं। रेहाना सुल्तान का जन्म इलाहाबाद में हुआ था।
कम उम्र की यौन कर्मी का रोल निभाकर रेहाना ने बटोरी दौलत-शोहरत, इसी बोल्ड छवि ने बना दिया 'गुमनाम'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेहाना सुल्तान 70 के दशक की चर्चित अभिनेत्रियों में से एक रह चुकी हैं। उन्होंने साल 1970 में आई फिल्म 'चेतना' में कम उम्र की एक यौनकर्मी का किरदार निभाया था और खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इस किरदार ने रेहाना सुल्तान को रातोंरात एक टॉप अभिनेत्री बना दिया था। फिल्म 'चेतना' का निर्देशन बाबू राम ने किया था।
रेहाना सुल्तान बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आईं थी। 'चेतना' के बाद रेहाना सुल्तान ने फिल्म 'दस्तक' में भी अपना बोल्ड अंदाज दिखाया था। इस फिल्म के पोस्टर पर ही उनके बोल्ड अंदाज ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इसके बाद से ही रेहाना सुल्तान की गिनती बॉलीवुड की बोल्ड अभिनेत्रियों में होने लगी थी। फिल्म 'दस्तक' के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था।
फिल्म 'दस्तक' के बाद रेहाना सुल्तान को बोल्ड किरदार करने के ढेरों ऑफर आने लगे थे। फिल्मों में अपने इन्हीं किरदारों को लेकर उन्होंने एक बार बीबीसी से कहा था, 'उस समय मैं फिल्मों में महज एक टाइप्ड अभिनेत्री बनकर रह गई थी। दर्शकों को लगता था कि मैं सेक्शुएलिटी का दूसरा नाम हूं। यहां तक कि निर्देशक मुझे सिर्फ बाथटब या बरसात में भीगने वाले रोल ही देते थे। मुझे इनसे चिढ़ होने लगी थी।'
रेहाना सुल्तान ने साल 1984 में निर्देशक बीआर इशारा से शादी कर ली थी। शादी के बाद वह धीरे धीरे फिल्मी पर्दे से गायब होती चली गई थीं। रेहाना के पति बीआर इशारा ने लंबे समय तक फिल्में बनाई लेकिन जिंदगी की आखिरी दिनों में वह भी फिल्मों से दूर हो गए थे। बीआर इशारा का साल 2012 को निधन हो गया था। रेहाना सुल्तान अब फिल्मी दुनिया से दूर गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं। तीन साल पहले ऐसी भी खबरें आई थीं कि रेहाना की आर्थिक स्थिति कुछ ठीक नहीं है। उनकी हालत इतनी खराब हो गई कि सिने एंड टेलीविजन आर्टिस्ट एसोसिएशन हर महीने उन्हें पैसों की मदद की।
पढ़ें: Bihar Elections 2020: चुनाव से पहले 'कालीन भैया' का मतदाताओं को खास संदेश, कही ये बात