फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Remembering Sushant Singh Rajput: मां के लाडले थे सुशांत सिंह राजपूत, यहां देखें परिवार के साथ वाली खूबसूरत तस्वीरें

Wed, 09 Jun 2021 03:39 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: तान्या अरोड़ा Updated Wed, 09 Jun 2021 03:39 PM IST
विज्ञापन
Remembering Sushant Singh Rajput Sister Shweta Singh Kirti Shares Sushant Pictures With Family
श्वेता सिंह कीर्ति - फोटो : Instagram

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक साल होने वाला है। 14 जून 2020 में सुशांत ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। लेकिन उनको प्यार करने वाले प्रशंसकों और उनके परिवार के लिए ये स्वीकारना बहुत ही कठिन है कि आज ये बहुप्रतिभाशाली कलाकार हमारे बीच नहीं रहा। बीते साल मुंबई स्थित अपने घर में सुशांत मृत पाए गए थे। हालांकि सीबीआई उनकी मौत की जांच कर रही है। इस साल सुशांत सिंह राजपूत की पहली पुण्यतिथि है। इस मौके पर हम आपको बताएंगे कि सुशांत सिंह राजपूत न सिर्फ एक अच्छे कलाकार थे, बल्कि वो एक अच्छे भाई और बेटे भी थे। वे अपने परिवार के बहुत करीब थे। सुशांत के जाने के बाद उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने इंस्टाग्राम पर उन्हें याद करते उनकी पूरे परिवार के साथ कई खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं।



अपनी चारों बहनों से बहुत करीब थे सुशांत
सुशांत सिंह राजपूत की चार बहनें हैं श्वेता सिंह कीर्ति, प्रियंका सिंह और मीतू सिंह और नीतू सिंह। अभिनेता अपनी चारों ही बहनों से बहुत प्यार करते थें, लेकिन वो सबसे अधिक करीब प्रियंका सिंह के थे। काय पो छे अभिनेता के निधन के बाद उनकी बहन श्वेता ने ये तस्वीरें शेयर कीं। इस तस्वीर में सुशांत काफी खुश नजर आ रहे हैं और अपनी बहनों के साथ अच्छा समय बिता रहे हैं।


 
Remembering Sushant Singh Rajput Sister Shweta Singh Kirti Shares Sushant Pictures With Family
श्वेता सिंह कीर्ति - फोटो : Instagram

अपनी मां को बहुत याद करते थे सुशांत सिंह राजपूत 

सुशांत सिंह अपने परिवार में सबसे करीब अपनी मां के थे। 16 साल की कम उम्र में सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी मां को खो दिया। साल 2002 में उनकी मां ऊषा सिंह का निधन हो गया। लेकिन ये कलाकार अक्सर अपनी मां को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर उनके साथ तस्वीरें शेयर करता था। सुशांत अपनी मां के इतने अधिक करीब थे कि अगर उनकी मां ने कुछ कह दिया तो वो उनके लिए पत्थर की लकीर हो जाता था। सुशांत ने अपनी मृत्यु से 10 दिन पहले सुशांत ने अपनी मां को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया था। 

Remembering Sushant Singh Rajput Sister Shweta Singh Kirti Shares Sushant Pictures With Family
श्वेता सिंह कीर्ति - फोटो : Instagram

अपने भांजे- भांजियों को करते थे बहुत प्यार

सुशांत सिंह राजपूत यूं तो अपने परिवार में सभी से बहुत करीब थे। लेकिन वो अपने भांजे-भांजियों पर जान छिड़कते थे। वह अक्सर शूटिंग के बीच में से छुट्टी लेकर अपने भांजे- भांजियों के साथ समय बिताते थे। श्वेता ने सुशांत की उनके भांजे के साथ मस्ती करते हुए बहुत ही प्यारी तस्वीर साझा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Remembering Sushant Singh Rajput Sister Shweta Singh Kirti Shares Sushant Pictures With Family
श्वेता सिंह कीर्ति - फोटो : Instagram

परिवार के साथ सुशांत यादगार तस्वीर

श्वेता सिंह कीर्ति द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर में उनका पूरा परिवार है। जिसमें वो अपने पिता के.के.सिंह और अपनी बहनों और बाकि के परिवार के साथ मौजूद हैं। सुशांत अपने परिवार से अलग मुंबई में अकेले रह रहे थे, लेकिन जब भी उन्हें मौका मिलता था तो वो उसे अपने परिवार के साथ बिताते थे। 

विज्ञापन
Remembering Sushant Singh Rajput Sister Shweta Singh Kirti Shares Sushant Pictures With Family
श्वेता सिंह कीर्ति - फोटो : Instagram

पिता  ने बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए लड़ाई लड़ी

सुशांत सिंह राजपूत भले ही अपनी मां के ज्यादा करीब थे लेकिन उनके पिता से भी उनके संबंध काफी अच्छे थे। श्वेता ने सुशांत की पिता के.के.सिंह के साथ तस्वीर शेयर की। इस अभिनेता निधन के बाद उनके पिता ने अपने बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए काफी लंबी लड़ाई लड़ी। सुशांत सिंह राजपूत बिहार के रहने वाले थे, जिन्होंने अपने दम पर टेलीविज़न की दुनिया से निकलकर बॉलीवुड में सफलता पाई। उनके निधन के बाद बिहार में उनके नाम से सुशांत सिंह चौक भी बनाया गया।

सुशांत सिंह आज भले ही इस दुनिया को अलविदा कह गए हो, लेकिन वो अपने प्रशंसकों के दिलों में हमेशा ज़िंदा है। उनके फैंस आज भी अपने इस पसंदीदा सितारें को इंसाफ दिलाने के लिए सोशल मीडिया पर एक लड़ाई लड़ रहे हैं। सुशांत सिंह ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में दी। ये उम्दा कलाकार आज भले ही हमारे बीच न हो, लेकिन वो हमेशा हमारे दिलों में हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed