रेमो डिसूजा को हाल ही में हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया। देशभर में फैंस उनके ठीक होने की दुआ करने लगे। रेमो की पत्नी लिजेल ने बताया था कि उनकी तबीयत में तेजी से सुधार हो रहा है। अब टीवी अभिनेता आमिर अली ने अस्पताल से रेमो की तस्वीरें साझा की हैं।
अस्पताल से सामने आई रेमो डिसूजा की तस्वीर, आमिर अली ने बताया हार्ट अटैक के बाद अब कैसी है तबीयत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमिर अली ने बताया कि रेमो ठीक हैं। उन्होंने अस्पताल के कमरे से रेमो की तस्वीरें साझा की हैं। सेल्फी में रेमो कैमरे की ओर पीठ करके खड़े हैं और हाथ से ताकत दिखाने वाले अंदाज में पोज दे रहे हैं। साथ ही आमिर भी इशारा कर रहे हैं कि सबकुछ ठीक है।
आमिर ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा- ‘मेरा भाई वापस लौट आया है।‘ कुछ ही देर में आमिर की पोस्ट ने सबका ध्यान खींचा। रेमो के प्रशंसकों से लेकर साथियों तक ने उनके जल्द ठीक होने की दुआएं कीं। रवि दुबे, मौनी राय, दलजीत कौर और विकास कलंत्री ने आमिर की पोस्ट पर कमेंट किया रेमो के लिए शुभकामनाएं दीं।
बता दें कि 11 दिसंबर को रेमो डिसूजा को हार्ट अटैक आया था। उनकी एंजिओग्राफी हो चुकी है। अस्पताल में उनसे मिलने आमिर अली, धर्मेश सहित अन्य कई सितारे पहुंचे थे। रेमो डिसूजा की पत्नी लिजेल डिसूजा लगातार उनके फैंस को सोशल मीडिया के जरिए उनकी तबीयत के बारे में जानकारी दे रही हैं। लिजेल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर रेमो का अस्पताल से एक वीडियो साझा किया था।
लिजेल डिसूजा ने जो वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया उसमें रेमो डिसूजा डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि वीडियो में केवल रेमो के पैर नजर आ रहे हैं, लेकिन वह अपने पैरों से शानदार डांस स्टेप कर रहे हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए लिजेल डिसूजा ने रेमो के फैंस का शुक्रिया अदा किया है।