‘सिंघम, 'सिंबा' और 'सूर्यवंशी' की तिकड़ी में 'सुपर 30' में आनंद का शानदार किरदार निभाने वाले ऋतिक रोशन को भी बतौर एक पुलिस अफसर रोहित शेट्टी लाने वाले हैं।’ टीवी न्यूज बताने वाले एक न्यूज पोर्टल पर ये तथाकथित ‘एक्सक्लूसिव’ खबर प्रकाशित होने के बाद से रोहित शेट्टी के फोन सुबह से लगातार बज रहे हैं। ऋतिक ने हाल ही में मुंबई पुलिस के सालाना जलसे 'उमंग' में एक पुलिस अफसर का किरदार करने की मंशा जाहिर की थी और गुरुवार सुबह से मुंबई में मची हलचल इसी के आगे की कहानी है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
ऋतिक रोशन की कद काठी के हिसाब से वह वर्दी वाले किरदारों के लिए बहुत मुफीद रहते हैं। फिल्म 'लक्ष्य' में फौजी बनकर वह यह दिखा भी चुके हैं। इसके अलावा पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'वॉर' में भी वह एक खुफिया एजेंट के तौर पर दिखे। पिछले साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'वॉर' के अलावा ऋतिक रोशन की पिछले साल ही रिलीज हुई फिल्म 'सुपर 30' ने भी काफी अच्छी कमाई की।
किसी पुलिस अफसर का किरदार करने के लिए सबसे पहले ऋतिक रोशन के नाम की चर्चा शुरू हुई निर्माता निर्देशक नीरज पांडे की फिल्म 'विक्रमवेद' के लिए। तमिल की सुपरहिट फिल्म 'विक्रमवेधा' की इस हिंदी रीमेक में ऋतिक का नाम उस किरदार के लिए सामने आया जिसे मूल फिल्म में दमदार अभिनेता आर माधवन ने निभाया। फिल्म में विजय सेतुपति वाला किरदार करने के लिए आमिर खान के हां कर देने की बात पहले ही नीरज पांडे बता चुके हैं।
पुलिस की वर्दी पहनने के लिए मचल रहे ऋतिक को रोहित शेट्टी के कॉप यूनीवर्स में उनके फैंस भी देखना चाहते रहे हैं। गुरुवार की सुबह मुंबई में फैली खबर इन्हीं भावनाओं के ज्वार पर तैरी। कहा गया कि रोहित अपनी अगली फिल्म 'सूर्यवंशी' में ऋतिक रोशन को वैसे ही सामने लाएंगे जैसे फिल्म 'सिंबा' में वह अक्षय कुमार को लाए थे। इस बार 'सूर्यवंशी' के साथ परदे पर 'सिंबा' और 'सिंघम' दोनों दिखने वाले हैं।