{"_id":"6325662b383e157c6b099886","slug":"report-says-akshay-kumar-salman-khan-warned-jacqueline-fernandez-against-conman-sukesh-chandrasekhar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Reports: सुकेश चंद्रशेखर के साथ शादी करना चाहती थीं जैकलीन फर्नांडीज, अक्षय-सलमान ने दी थी ठग के खिलाफ चेतावनी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Reports: सुकेश चंद्रशेखर के साथ शादी करना चाहती थीं जैकलीन फर्नांडीज, अक्षय-सलमान ने दी थी ठग के खिलाफ चेतावनी
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई हैं। जैकलीन, 200 करोड़ रुपये के रंगदारी मामले के मुख्य आरोपी सुकेश चंद्रशेखर के साथ संबंधों के कारण सुर्खियां बटोर रही हैं। मामले की जांच कर रही ईओडब्ल्यू ने बीत दिनों कई बड़े खुलासे किए थे। वहीं अब खबर आ रही है कि जैकलीन, सुकेश चंद्रशेखर के साथ शादी की प्लानिंग कर रही थीं।
2 of 4
जैकलीन और सुकेश
- फोटो : social media
रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि जैकलीन ने बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और सलमान खान से कहा था कि वह सुकेश के साथ शादी करना चाहती हैं। हालांकि, दोनों अभिनेताओं ने जैकलीन को सुकेश के खिलाफ आगाह किया था। रिपोर्ट के अनुसार, जांच के लिए बनाई गई टीम में शामिल एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इस बात का खुलासा किया है। अधिकारी ने बताया कि "जैकलीन को उनके सह-कलाकारों ने सुकेश से सावधान रहने की सलाह दी थी, लेकिन अभिनेत्री ने सुकेश से मिलना जारी रखा और कई महंगे उपहार लेते रहीं।"
दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के प्रमुख रवींद्र यादव ने मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान बताया कि “सुकेश ने अभिनेता के प्रबंधक प्रशांत को प्रभावित करने के लिए एक डुकाटी बाइक भी उपहार में दी थी।" इतना ही नहीं, प्रवर्तन निदेशालय ने अपने आरोप पत्र में यह भी कहा कि जैकलीन फर्नांडीज ने जानबूझकर कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर के आपराधिक अतीत को नजरअंदाज किया और सुकेश के साथ वित्तीय लेनदेन में लिप्त रहने का फैसला किया। ईडी ने यह भी दावा किया कि न केवल जैकलीन को, बल्कि उनके परिवार के सदस्यों और दोस्तों को भी इस रिश्ते से आर्थिक रूप से फायदा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
जैकलीन फर्नांडिस के साथ सुकेश चंद्रशेखर
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें किठग सुकेश चंद्रशेखर पर 215 करोड़ रुपये की जबरन वसूली करने के आरोप लगे हैं। मामले की जांच में इस बात का खुलासा हुआ था कि सुकेश ने जैकलीन को महंगे गिफ्ट दिए थे। जिसके बाद ईडी ने उनपर कार्रवाई करते हुए उनकी 7 करोड़ रुपये की संपत्ति को भी कुर्क कर लिया है। चार्जशीट में इस बात का भी खुलासा हुआ था कि सुकेश चंद्रशेखर की एक सहयोगी पिंकी ईरानी ने सुकेश की मुलाकात जैकलीन से करवाई थी। और सुकेश चंद्रशेखर ने पिंकी ईरानी की मदद से ही जैकलीन तक महंगे गिफ्ट और कैश पहुंचाए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।