आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। वह 72 वर्ष के हो गए हैं। इस खास मौके पर देश-विदेश से बड़ी-बड़ी हस्तियां और फॉलोअर्स उन्हें बधाईयां दे रहे हैं। बॉलीवुड जगत के सितारे भी पीएम के जन्मदिन पर उन्हें खास अंदाज में शुभकामनाएं और बधाई दे रहे हैं। अमिताभ बच्चन से लेकर, अनुपम खेर, अक्षय कुमार, कंगना रणौत तक सभी ने सोशल मीडिया पर खास पोस्ट शेयर करते हुए पीएम को विश किया है।
PM Narendra Modi Birthday: पीएम मोदी का 72वां जन्मदिन, अक्षय कुमार से कंगना तक बॉलीवुड हस्तियों ने दी बधाई
अक्षय कुमार
Your vision, your warmth, and your capacity to work…just some of the many things that I find deeply inspiring. Happy Birthday @narendramodi ji. Wish you health, happiness and a glorious year ahead. 🙏🏻 pic.twitter.com/0Ic7JmoZ3K
अभिनेता अक्षय कुमान ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने पीएम मोदी के साथ एक तस्वीर साझा की है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'आपकी दृष्टि, गर्मजोशी और काम करने की आपकी क्षमता... और ऐसी ही कुछ अन्य चीजें मुझे बहुत प्रेरणा देती हैं। आपको जन्मदिन की बधाई। आपके स्वास्थ्य, खुशी और आने वाले वर्ष के गौरवशाली होने की कामना करता हूं।'
कंगना रणौत
अभिनेत्री कंगना रणौत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से पीएम को बधाई दी है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पीएम मोदी के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'शानदार पीएम को जन्मदिन मुबारक।' साथ ही लिखा है, 'बचपन में रेलवे प्लेटफॉर्म पर चाय बेचने से आज दुनिया के सबसे शक्तिशाली शख्स बनने तक आपकी यात्रा अविश्वसनीय रही है। हम आपके लंबे जीवन की कामना करते हैं,लेकिन राम की तरह, कृष्ण की तरह, गांधी की तरह, आप अमर हैं। आपकी विरासत को कोई मिटा नहीं सकता, इसलिए मैं आपको अवतार कहती हूं... आपको हमारे नेता के रूप में पाकर धन्य हो गए।'
अनुपम खेर
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी! आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ! प्रभु आपको लम्बी और स्वस्थ आयु प्रदान करें! आप अपनी शपथ की ज़िम्मेदारी को बखूबी निभाने का प्रयत्न कर रहें है!सालों तक करते रहेंगे! आपके नेतृत्व के लिए धन्यवाद! Happy Birthday Prime Minister #Modiji!🙏 pic.twitter.com/xoFmYSbDSH
अभिनेता अनुपम खेर ने भी ट्वीट शेयर करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पीएम मोदी अपने पद की शपथ लेते नजर आ रहे हैं। इसके साथ अनुपम खेर ने लिखा है, 'आदरणीय प्रधानमंत्री जी! आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! प्रभु आपको लंबी और स्वस्थ आयु प्रदान करें! आप अपनी शपथ की जिम्मेदारी को बखूबी निभाने का प्रयत्न कर रहें है! वर्षों तक करते रहेंगे! आपके नेतृत्व के लिए धन्यवाद! हैप्पी बर्थडे प्राइम मिनिस्टर मोदी जी!
सनी देओल
Wishing Dear Prime Minister @narendramodi ji an abundance of health and a great year ahead. pic.twitter.com/KQpneXXrE0
अभिनेता सनी देओल ने भी एक पोस्ट साझा करते हुए पीएम को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा, 'आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी स्वास्थ्य रहें और उनके आने वाले वर्ष शानदार हों, यही कामना है।