{"_id":"5c4ec0fdbdec2229c12b82e8","slug":"reports-says-varun-dhawan-natasha-dalal-tie-the-knot-in-november-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दीपिका-प्रियंका के बाद अब इस शाही परिवार में गूंजेगी शहनाई, बचपन की दोस्त को कर रहा था डेट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दीपिका-प्रियंका के बाद अब इस शाही परिवार में गूंजेगी शहनाई, बचपन की दोस्त को कर रहा था डेट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Mon, 28 Jan 2019 02:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Varun Dhawan Natasha Dalal
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बीते साल से बॉलीवुड में शादियों का सीजन जो शुरू हुआ है वह इस साल भी रुकने का नाम नहीं ले रहा है। दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के बाद अब बॉलीवुड का एक और एक्टर जल्द शादी करने वाला है। वरुण धवन लंबे वक्त से नताशा दलाल को डेट कर रहे हैं। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि वरुण धवन इस साल नवंबर तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
2 of 5
Varun Dhawan and Natasha Dalal
- फोटो : twitter
मुंबई मिरर की रिपोर्ट्स के मुताबिक नताशा और वरुण नवंबर में शादी करेंगे। खबरों की मानें तो इन दोनों ने शादी की तैयारियां शुरू कर दी है। कहा जा रहा है कि नताशा ने कपड़ों की खरीदारी शुरू कर दी है। वह चाहती हैं कि शादी की सभी प्लानिंग खुद ही करें। हाल ही में वरुण धवन करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में पहुंचे थे जहां पर उन्होंने अपने रिलेशनशिप के बारे में बात की।
3 of 5
Varun Dhawan Natasha Dalal
- फोटो : twitter
वरुण धवन ने शो के दौरान कहा था कि 'उनकी विश है कि शादी नताशा से ही हो।' वरुण की इस बात पर शो के दौरान करण जौहर इमोशनल हो गए थे। करण जौहर ने कहा था - 'तुम्हारी शादी में मुझे ऐसा लगेगा कि मैं अपने बच्चे की शादी कर रहा हूं। मैं कभी खुशी कभी गम की थीम अपनाऊंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Varun Dhawan Natasha Dalal
- फोटो : twitter
आपको बता दें, नताशा वरुण धवन का बचपन का प्यार हैं और धवन परिवार के साथ उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया में पहले भी आ चुकी हैं। कुछ समय पहले तक वरुण धवन और नताशा के बीच ब्रेकअप की खबरें आ रही थी और इसकी वजह आलिया भट्ट को बताया जा रहा था लेकिन बाद में दोनों एक दूसरे के साथ स्पॉट किए गए जिससे ब्रेकअप की खबर अफवाह साबित हुई।
विज्ञापन
5 of 5
Varun Dhawan Natasha Dalal
- फोटो : twitter
वरुण धवन इस वक्त फिल्म 'कलंक' को लेकर बिजी हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित भी नजर आने वाली हैं। वह फिल्म में एक डांस टीचर के रोल में दिखाई देंगी। फिल्म में 'आशिकी 2' फेम एक्टर आदित्य रॉय कपूर भी होंगे जो वरुण धवन के भाई का किरदार करेंगे। इससे पहले वरुण धवन 'सुई धागा' फिल्म में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा लीड रोल में थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।