बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में बनी हैं तो सेना पर आधारित होती हैं। ये फिल्में ज्यादातर भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध पर आधारित होती हैं तो कभी भारत-चीन के बीच। ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल भी मचाती रही हैं। इस साल भी बड़े परदे पर सेना के कुछ जांबाजों की कहानियां दिखाई जाने वाली हैं। भारत 26 जनवरी 2020 को अपना 71वां गणतंत्र दिवस (Republic Day) मनाएगा। तो चलिए इस गणतंत्र दिवस आपको बताते हैं उन 10 कलाकारों के बारे में जिन्होंने फिल्मों में सेना के जाबांज अफसर का किरदार निभाया और फैंस का दिल जीता।
Republic Day 2020: सेना के जवान बने ये 10 स्टार्स, विक्की कौशल को इसलिए मिला नेशनल अवॉर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनी देओल
1997 में रिलीज हुई फिल्म 'बॉर्डर' इंडिया- पाकिस्तान के बीच हुई जंग पर बनी फिल्म थी। फिल्म को जेपी दत्ता ने डायरेक्ट किया था। फिल्म के न सिर्फ गाने बल्कि किरदार और डायलॉग्स भी सुपरहिट हुए थे। इस फिल्म में सनी देओल ने मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी का किरदार निभाया था।
सुनील शेट्टी
बॉर्डर में सुनील शेट्टी भी नजर आए थे। फिल्म में सुनील शेट्टी ने कैप्टन भैरों सिंह का किरदार निभाया था। उनकी मानें तो यह ऐसा किरदार था, जिसे लोग उनके मरने के बाद भी याद रखेंगे।
सलमान खान
हीरोज़ 2008 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सलमान खान डबल रोल में थे। उनका एक किरदार बलकार सिंह का था जो कि सैनिक थे। इस फिल्म में सनी देओल भी थे।
अमिताभ बच्चन
बिग बी ने भी कई फिल्मों में फौजी अफसर का किरदार निभाया है। मेजर साब, अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों और लक्ष्य जैसी फिल्म में अमिताभ बच्चन ने वर्दी पहन फैंस का दिल जीता।