फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ओटीटी प्लेटफॉर्म: वेब सीरीज में काम नहीं करेंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, फैसले की बताई यह वजह

Fri, 29 Oct 2021 02:03 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 29 Oct 2021 02:03 PM IST
विज्ञापन
Revealed: Nawazuddin Siddiqui will not work for web series on OTT platform give this reason for the decision
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

नेटफ्लिक्स की मशहूर वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने वाले नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की अदाकारी को लोगों ने काफी पसंद किया था। साल 2018 में आई इस सीरीज के पहले भाग को दर्शकों का काफी प्यार मिला था। वहीं, साल 2020 में आए इसके दूसरे भाग को भी दर्शकों ने काफी सहारा था। 

इस सीरीज के बाद अभिनेता डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इन फिल्मों में रात अकेली है, घूमकेतु और सीरियस मैन जैसी फिल्में शामिल है। वहीं, बीते कुछ समय से नवाजुद्दीन खुले तौर पर ओटीटी कंटेंट को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। दरअसल, अभिनेता ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सीरीज के गिरते स्तर पर को लेकर अपनी चिंता व्यक्त कर चुके हैं। ऐसे में अब नवाजुद्दीन ने बड़ा खुलासा करते हुए यह बताया कि वह अब वेब सीरीज के लिए काम नहीं करेंगे। 

Revealed: Nawazuddin Siddiqui will not work for web series on OTT platform give this reason for the decision
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

एक न्यूज वेबसाइट से बात करते हुए एक्टर ने कहा, “यह मंच अनावश्यक शो के लिए डंपिंग ग्राउंड बन गया है। हमारे पास या तो ऐसे शो हैं, जो देखने लायक नहीं या ऐसे शो सीक्वल जिनके पास कहने के लिए और कुछ नहीं है। जब मैंने नेटफ्लिक्स के लिए सेक्रेड गेम्स में काम किया, तो डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का एक उत्साह और चुनौती थी। लेकिन अब वह ताजगी चली गई है। 

Revealed: Nawazuddin Siddiqui will not work for web series on OTT platform give this reason for the decision
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

यह बड़े प्रोडक्शन हाउस और अभिनेताओं के लिए रैकेट बन गया है, जो अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर तथाकथित सितारे हैं। बॉलीवुड में प्रमुख फिल्म निर्माताओं ने ओटीटी प्लोटफॉर्म के सभी बड़े खिलाड़ियों के साथ आकर्षक सौदे किए हैं। असीमित कंटेंट बनाने के लिए निर्माताओं को भारी कीमत में मिलती है। हालांकि, मात्रा ने गुणवत्ता को मार डाला है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Revealed: Nawazuddin Siddiqui will not work for web series on OTT platform give this reason for the decision
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

इसके साथ ही उन्होंने पुष्टि की कि वह अब ओटीटी शो साइन अप नहीं करेंगे। अभिनेता ने कहा, "जब मैं उन्हें देखने के लिए सहन नहीं कर सकता तो मैं उनमें काम कैसे कर सकता हूं? 

विज्ञापन
Revealed: Nawazuddin Siddiqui will not work for web series on OTT platform give this reason for the decision
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी जल्द ही टीकू और शेरू में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म कंगना रणौत के प्रोडक्शन हाउस मणिकर्णिका फिल्म्स द्वारा बनाई जा रही है। यह एक डार्क कॉमेडी फिल्म है, जो सीधे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed