{"_id":"617b836bef5f8a4de94e8924","slug":"who-is-kashif-khan-india-head-of-jftv-nawab-malik-and-sameer-wankhede-controversy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Who is Kashif Khan: कौन है वो 'दाढ़ी वाला शख्स' जिस पर नवाब मलिक ने लगाया पोर्न रैकेट चलाने का आरोप, बताया वानखेड़े का करीबी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Who is Kashif Khan: कौन है वो 'दाढ़ी वाला शख्स' जिस पर नवाब मलिक ने लगाया पोर्न रैकेट चलाने का आरोप, बताया वानखेड़े का करीबी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Fri, 29 Oct 2021 01:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
काशिफ खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुंबई क्रूज ड्रग्स पार्टी का भंडाफोड़ होने के बाद से ही महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक समीर वानखेड़े पर निशाना साध रहे हैं। उन्होंने क्रूज पर पड़ी रेड को फर्जी तक करार दिया था। मलिक ने आरोप लगाया था कि उस पार्टी में एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफिया भी था। पार्टी में दाढ़ी वाला कौन है उस पर जांच एजेंसी गौर करे। दाढ़ी वाले का समीर वानखेड़े से कुछ संबंध है। अब उस दाढ़ी वाले शख्स का खुलासा हो गया है।
2 of 5
काशिफ खान
- फोटो : सोशल मीडिया
मलिक जिस दाढ़ी वाले शख्स की बात कर रहे हैं उसका नाम काशिफ खान है। वह फैशन टीवी इंडिया के एमडी हैं। मलिक ने कहा कि काशिफ खान पर देश में कई मामले दर्ज हैं। काशिफ वानखेड़े के करीबी हैं इसलिए उनपर कोई एक्शन नहीं लिया गया।
3 of 5
नवाब मलिक (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
मलिक ने काशिफ पर बड़े पैमाने पर पोर्न रैकेट चलाने का भी आरोप लगाया। बता दें, काशिफ ने ही कॉर्डेलिया क्रूज पर ड्रग्स पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचे थे। काशिफ की प्रेमिका रुक्मिणी हुड्डा के बंदूक के साथ कुछ फोटो भी हैं। काशिफ को कई बार फैशन शोज में देखा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
काशिफ खान
- फोटो : सोशल मीडिया
नवाब मलिक का आरोप है कि काशिफ खान कभी तिहाड़ जेल में कैद था। काशिफ खान उस वक्त चर्चा में रहे जब वह भोपाल में F सैलून का उद्धाटन करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने भोपाल के लोगों की जमकर तारीफ की थी।
विज्ञापन
5 of 5
एनसीपी नेता नवाब मलिक
- फोटो : ANI
नवाब मलिक ने सवाल किया कि NCB को इस बात की जांच करनी चाहिए कि आखिर क्यों समीर वानखेड़े और उनकी टीम ने काशिफ खान को क्रूज से जाने दिया। नवाब मलिक ने कहा है कि काशिफ खान ड्रग पार्टी आयोजित करने, पोर्नोग्राफी रैकेट चलाने और सेक्स रैकेट चलाने का आरोपी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।