फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महेश भट्ट और रिया चक्रवर्ती का पुराना वीडियो वायरल, कहा था- 'प्यार में कुछ महीने बाद लोग...'

Thu, 20 Aug 2020 01:54 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 20 Aug 2020 01:54 PM IST
विज्ञापन
Rhea Chakraborty and Mahesh Bhatt Jalebi Promotion Old Video Goes Viral about Love
रिया चक्रवर्ती, महेश भट्ट, सुशांत - फोटो : इंस्टाग्राम

सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच अब सीबीआई के हाथ में सौंप दी गई है। सुशांत की मौत के बाद उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती सुर्खियों में हैं। रिया के साथ- साथ महेश भट्ट को भी निशाने पर ले रहे हैं। पिछले दिनों रिया और महेश भट्ट की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थीं। अब सोशल मीडिया पर रिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

Rhea Chakraborty and Mahesh Bhatt Jalebi Promotion Old Video Goes Viral about Love
रिया चक्रवर्ती, महेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

इस वायरल वीडियो में रिया के साथ महेश भट्ट भी दिखाई दे रहे हैं। दोनों प्यार को लेकर अपनी राय जाहिर कर रहे हैं।रिया उनके साथ 'जलेबी' में काम कर चुकी हैं। ये वीडियो उसी फिल्म के प्रमोशन का है। वीडियो में रिया बोलती हैं, 'प्यार में एक या डेढ़ साल बाद लोग एक -दूसरे को मारने पर उतारू हो जाते हैं।'

Rhea Chakraborty and Mahesh Bhatt Jalebi Promotion Old Video Goes Viral about Love
रिया चक्रवर्ती, महेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

रिया चक्रवर्ती कहती हैं, प्यार में कुछ महीने बाद लोग बदलने लगते हैं। लेकिन प्यार को लेकर उनका नजरिया काफी गहरा हो गया, यह काफी रियल हो गया है। रिया कहती हैं, इसलिए मुझे लगता है कि शायद मैं जीवनभर सिंगल ही रहने वाली हूं।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

What are you're views on this?

A post shared by Bollywood 1M💙 (@lnbollywood) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Rhea Chakraborty and Mahesh Bhatt Jalebi Promotion Old Video Goes Viral about Love
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती, महेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

याद दिला दें कि रिया की कॉल डिटेल्स में भी महेश भट्ट का नाम सामने आया था। इसमें उनके और महेश भट्ट के बीच कई बार बातचीत दर्ज है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिया महेश भट्ट के करीब हैं और उनसे सलाह लेती थीं। इस केस की जांच सीबीआई को जा चुकी है। 

विज्ञापन
Rhea Chakraborty and Mahesh Bhatt Jalebi Promotion Old Video Goes Viral about Love
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद अब उनका परिवार न्याय के लिए जंग लड़ रहा है। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत की सीबीआई से जांच करवाने की सिफारिश को मंजूरी दे दी और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की अर्जी को खारिज कर दिया है। सुशांत के पिता केके सिंह ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद एक बयान जारी किया है। जिसमें उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत का कानूनी तौर पर खुद को उत्तराधिकारी बताया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed