फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सारा अली खान के साथ रिलेशनशिप में थे सुशांत सिंह राजपूत, दोस्त ने बताई ब्रेकअप की ये वजह

Thu, 20 Aug 2020 01:20 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 20 Aug 2020 01:20 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput And Sara Ali khan in a love RelationShip confirm samuel haokip
सुशांत, सारा, सैमुअल - फोटो : ट्विटर

सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या को दो महीने से ज्यादा समय बीत चुका है। सुप्रीम कोर्ट ने इस केस की जांच सीबीआई के हाथ सौंप दी है। सोशल मीडिया पर फैंस जल्द से जल्द सुशांत को न्याय दिलाने की बात कह रहे हैं। इस बीच अब सुशांत के दोस्त सैमुअल होकिप ने सुशांत के रिलेशनशिप को लेकर हैरान करने वाली बात बताई है।

Sushant Singh Rajput And Sara Ali khan in a love RelationShip confirm samuel haokip
सुशांत, सारा - फोटो : Social Media

सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सैमुअल होकिप ने इंस्टाग्राम पर लिखा है, 'मुझे याद है कि केदारनाथ के प्रमोशन के दौरान सुशांत और सारा को पूरी तरह से प्यार हो गया था। दोनों को अलग करना मुश्किल था। दोनों बहुत ही प्योर और बचपन की मासूमियत से भरे हुए थे। सुशांत और सारा में एक दूसरे के प्रति बहुत सम्मान था, जो आजकल रिश्तों में बहुत कम देखने को मिलता है।'





 

Sushant Singh Rajput And Sara Ali khan in a love RelationShip confirm samuel haokip
सुशांत, सारा

सैमुअल होकिप ने आगे लिखा- 'सारा, सुशांत के साथ उनके जीवन में मौजूद परिवार, दोस्त और स्टाफ सभी का सम्मान करती थीं। मुझे आश्चर्य है कि सोनचिरैया के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के बाद सारा अली खान ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिश्ता तोड़ने का फैसला किया था। क्या वो बॉलीवुड माफिया द्वारा किसी भी तरह के बनाए गए दबाव के कारण हुआ था?'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

We accept the love we think we deserve -Stephen Chbosky

A post shared by Samuel Haokip (@jamlenpao) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput And Sara Ali khan in a love RelationShip confirm samuel haokip
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सैमुअल के इस खुलासे के बाद सभी हैरान रह गए हैं। सारा ने खुलकर कभी सुशांत की मौत पर कोई बात नहीं की है। बता दें सारा ने सुशांत से साथ फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म को दर्शकों की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला था। हालांकि रिलीज से पहले फिल्म विवादों में भी रही थी। 

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput And Sara Ali khan in a love RelationShip confirm samuel haokip
रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम

सैमुअल होकिप सुशांत सिंह राजपूत के करीबी दोस्त थे। सैमुअल ने रिया चक्रवर्ती को लेकर कहा था कि रिया चक्रवर्ती के कारण सुशांत अपनी बहन से परेशान हो गए थे। सैमुअल होकिप ने बताया था, 'मैं सुशांत और उनकी बहन के बीच हुई बहस के बारे में जानता हूं क्योंकि मैं घर में मौजूद था। लेकिन अबतक मुझे इसका कारण नहीं पता था अभी मीडिया से इस तर्क का पता चला है। सुशांत इसके काफी परेशान हो गए थे और उसके बाद प्रियंका दीदी भी दिल्ली छोड़कर चली गईं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed