फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निर्माता अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘चेहरे’ के ट्रेलर में दिखी रिया की झलक, अगले महीने रिलीज होगी फिल्म

Thu, 18 Mar 2021 07:31 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Thu, 18 Mar 2021 07:31 PM IST
विज्ञापन
Rhea Chakraborty Bail Application Chehre Trailer Coincidence Amitabh Bachchan Anand Pandit Abhishek
फिल्म चेहरे के ट्रेलर का दृश्य - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की करीबी दोस्त रही रिया चक्रवर्ती गुरुवार दिन भर सोशल मीडिया पर ट्रेंड होती रहीं। वजह रही अभिषेक बच्चन की फिल्म निर्माण कंपनी सरस्वती पिक्चर्स के बैनर पर बनी फिल्म ‘चेहरे’ के ट्रेलर में दिखी उनकी पलक झपकते ही गायब हो जाने वाली झलक। रिया को अभी तक फिल्म के पोस्टर और टीजर से गायब ही रखा गया था। रिया चक्रवर्ती को बंबई हाईकोर्ट से मिली जमानत को लेकर गुरुवार को दिल्ली में सुनवाई भी हुई।

Rhea Chakraborty Bail Application Chehre Trailer Coincidence Amitabh Bachchan Anand Pandit Abhishek
फिल्म चेहरे के ट्रेलर का दृश्य - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पिछले साल 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत के बाद से निर्देशक रूमी जाफरी ऐसे फिल्ममेकर रहे जो न सिर्फ रिया के लगातार संपर्क में रहे बल्कि उनका ये भी कहना था कि वह रिया और सुशांत को लेकर एक फिल्म की भी योजना बना रहे थे। लेखक से निर्देशक बने रूमी जाफरी 50 से ऊपर फिल्मों की कहानियां, पटकथाएं और संवाद लिखे हैं। बतौर निर्देशक फिल्म ‘चेहरे’ उनकी चौथी फिल्म है।

Rhea Chakraborty Bail Application Chehre Trailer Coincidence Amitabh Bachchan Anand Pandit Abhishek
फिल्म चेहरे के ट्रेलर का दृश्य - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अगले महीने रिलीज होने जा रही फिल्म ‘चेहरे’ में पैसा मुंबई के चर्चित बिल्डर आनंद पंडित का लगा है। आनंद पंडित ने अपने ही नाम की फिल्म कंपनी भी बना रखी है और वह हमेशा खुद को एक पुराने फिल्म निर्माता के रूप में प्रस्तुत करते हैं। फिल्म निर्माताओं की तरफ से आनंद पंडित ने ही रिया चक्रवर्ती के फिल्म में रखे जाने या न रखे जाने को लेकर मोर्चा संभाला है और रूमी जाफरी के बाद फिल्म से जुड़े वह दूसरे शख्स हैं जिसने रिया के समर्थन में कोई बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rhea Chakraborty Bail Application Chehre Trailer Coincidence Amitabh Bachchan Anand Pandit Abhishek
फिल्म चेहरे के ट्रेलर का दृश्य - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘चेहरे’ का गुरुवार को जो ट्रेलर रिलीज हुआ उससे पता चलता है कि ये कहानी दिल्ली से 285 किमी दूर घट रही है। एक पुश्तैनी बंगले में रहने वाले कुछ बुजुर्ग इंसाफ और फैसले का खेल खेल रहे हैं। इमरान हाशमी इनके बीच एक मोहरा बन जाते हैं और कहानी के चारों तरह रहस्य, रोमांच और प्रतिशोध जैसे बादल मंडराने लगते हैं। पूरा ट्रेलर देखना ही दिमाग पर काफी जोर डालने जैसा है और इसमें दर्शकों का मनोरंजन करने की कोशिशें कम और निर्देशक की बुद्धिमत्ता प्रदर्शित करने का जोर ज्यादा है।

विज्ञापन
Rhea Chakraborty Bail Application Chehre Trailer Coincidence Amitabh Bachchan Anand Pandit Abhishek
फिल्म चेहरे के ट्रेलर का दृश्य - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ट्रेलर में रिया की झलक दिखाने के पीछे आनंद पंडित फिल्म के कलाकारों के प्रति अपने समर्पण को बड़ी वजह बताते हैं। वह यह भी कहते हैं कि ये सवाल कभी उनके जेहन में आया ही नहीं कि फिल्म में रिया होंगी या नहीं। हालांकि फिल्म के पोस्टर से रिया के गायब होने पर जब उनसे सवाल पूछा गया था तो उन्होंने फिलहाल के लिए चुप रहने को ही बेहतर बताया था। फिल्म में अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी और रिया चक्रवर्ती के अलावा अन्नू कपूर, रघुवीर यादव, क्रिस्टल डिसूजा और सिद्धांत कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed