रिया चक्रवर्ती से शुक्रवार को सीबीआई ने करीब साढ़े दस घंटे पूछताछ की। रिया सुबह 11 डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंचीं और देर रात वहां से निकलीं। यहां से निकलने के बाद रिया घर न जाकर पहले सांताक्रूज पुलिस स्टेशन पहुंचीं और वहां उन्होंने शिकायत दर्ज कराई।
सीबीआई से पूछताछ के बाद पुलिस स्टेशन पहुंचीं रिया चक्रवर्ती, इस बात को लेकर की शिकायत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिया चक्रवर्ती ने पैपराजी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इस शिकायत में रिया ने ट्रेसपासिंग यानी बिना अनुमति उनके घर और प्रॉपर्टी में एंट्री करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मीडियाकर्मी उनके परिवार को परेशान कर रहे हैं।
बताया ये भी जा रहा है कि इन सब वजहों से रिया की मां संध्या चक्रवर्ती काफी परेशान हैं। सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराने के बाद रिया और उनके भाई शौविक पुलिस की तीन गाड़ियों के साथ अपने घर को रवाना हो गए।
कार के शीशे पर मारी कोहनी
सीबीआई के पास जाते समय रिया चक्रवर्ती की कार को मीडियाकर्मियों ने घेर लिया और वो तस्वीरें लेने की कोशिश करने लगे। इस बात से रिया नाराज हो गईं और उन्होंने कार के शीशे पर कोहनी मार दी। रिया का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
सख्ती से पूछताछ
रिपोर्ट्स के मुताबिक आठवें दिन एसपी नूपुर प्रसाद और अनिल यादव ने रिया से कई तल्ख सवाल किए, जिसका जवाब देने में रिया के पसीने छूट गए। वहीं, सीबीआई की दूसरी टीम ने उनके भाई शौविक चक्रवर्ती से अलग से पूछताछ की। इससे पहले बृहस्पतिवार को सीबीआई ने 14 घंटे तक उनसे पूछताछ की थी।
सुशांत केस: पूछताछ में जया साहा ने रिया को CBD तेल देने की बात से किया इनकार, ईडी को दिया ये जवाब