बॉलीवुड अलग-अलग देश, भाषा और प्रदेश से जुड़े कलाकारों से बनी इंडस्ट्री है। बॉलीवुड की ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं या तो वह प. बंगाल और या फिर बंगाली परिवार से संबंध रखी हैं। इन अभिनेत्रियों ने लंबे समय तक अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता है। आज हम आपको बॉलीवुड की उन्हीं अभिनेत्रियों से रूबरू करवाते हैं जो बंगाली परिवार से संबंध रखी हैं।
बंगाली परिवार से संबंध रखती हैं बॉलीवुड की ये 10 अभिनेत्रियां, खूबसूरती में नहीं हैं किसी से भी कम
काजोल
यह बॉलीवुड की शानदार और सुपरहिट अभिनेत्रियों में से एक हैं। काजोल एक फिल्मी परिवार से संबंध रखी हैं। उनका जन्म मुंबई एक बंगाली परिवार में हुआ था।
रानी मुखर्जी
यह भी बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियो में से हैं। रानी मुखर्जी ने बॉलीवुड की शानदार फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता है। वह भी बंगाली परिवार से संबंध रखी हैं।
मौनी रॉय
इन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल से की थी। मौनी रॉय बंगाल की रहने वाली हैं। मौनी रॉय ने टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह कई सीरियल्स में नजर आईं। उनका नागिन सीरियल काफी मशहूर हुआ। अब मौनी रॉय बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय करती हैं।
बिपाशा बसु
बिपाशा बसु भी बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनका जन्म दिल्ली में एक बंगली परिवार में हुआ था। बिपाशा बसु ने अपने अभिनय की शुरुआत साल 2001 में आई फिल्म अजनबी से की थी।