फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तो इस वजह से रिया चक्रवर्ती ने छोड़ा था सुशांत सिंह राजपूत का घर, अभिनेत्री के वकील ने किया खुलासा

Tue, 01 Sep 2020 03:35 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 01 Sep 2020 03:35 AM IST
विज्ञापन
Rhea Chakraborty Lawyer Satish Maneshinde Reveals Why Actress Left Sushant Singh Rajput Home On 8 June
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram: @ItsSSR, @Rhea_Chakraborty

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का मामला लगातार उलझता ही जा रहा है। मामले को लेकर कई तरह के खुलासे भी हो रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने अब तक इस बात से इनकार किया है कि उन्हें सुशांत की बीमारी और उनके डिप्रेशन के बारे में कुछ भी नहीं पता था। लेकिन हाल ही में अभिनेता की बहनों की कुछ व्हाट्सएप चैट्स सामने आई हैं जिनसे पता चलता है कि उनकी बहनों को इन सबके बारे में पता था। जिसके बारे में अब रिया के वकील ने भी कुछ खुलासे किए हैं।

Rhea Chakraborty Lawyer Satish Maneshinde Reveals Why Actress Left Sushant Singh Rajput Home On 8 June
सुशांत सिंह राजपूत, प्रियंका सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानेशिंदे ने खुलासा किया है कि 8 जून के बाद से सुशांत की बहनों ने उनके ऊपर पूरी तरह से कंट्रोल कर रखा था। इसी वजह से रिया चक्रवर्ती भी सुशांत का घर छोड़कर चली गई थीं। दरअसल सुशांत की बहन प्रियंका ने उनके लिए कुछ दवाइयां सजेस्ट की थीं। लेकिन सुशांत के पास उन दवाइयों को लेने के लिए प्रिस्क्रिप्शन नहीं मिला था। ये चैट्स उसी दिन की हैं जिस दिन रिया ने सुशांत का घर छोड़ा था।

Rhea Chakraborty Lawyer Satish Maneshinde Reveals Why Actress Left Sushant Singh Rajput Home On 8 June
रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

अब इस बारे में और खुलासा करते हुए रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानेशिंदे ने एक मीडिया हाउस से बात करते हुए कहा, 'रिया ने अपने बयान में कहा है कि सुशांत और उनकी बहन प्रियंका ने चैट पर एक दूसरे से बात की थी। रिया प्रियंका की बताई दूसरी दवाई के खिलाफ थीं। वे नहीं चाहती थीं कि सुशांत दूसरी दवाई लें। यहां तक कि सुशांत के डॉक्टर ने भी इसके लिए मना कर दिया था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Rhea Chakraborty Lawyer Satish Maneshinde Reveals Why Actress Left Sushant Singh Rajput Home On 8 June
रिया चक्रवर्ती - फोटो : instagram/rhea_chakraborty

सतीश ने आगे कहा, 'सुशांत के परिवार ने सीबीआई, सुप्रीम कोर्ट और मुंबई पुलिस को गलत बयान दिया है कि रिया चक्रवर्ती सुशांत को गलत दवाई और ड्रग्स दे रही थीं। रिया और सुशांत के बीच 8 जून को जो बहस हुई थी उसके बाद सुशांत ने एक्ट्रेस को बाहर का रास्ता दिखा दिया था।'

विज्ञापन
Rhea Chakraborty Lawyer Satish Maneshinde Reveals Why Actress Left Sushant Singh Rajput Home On 8 June
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : instagram/rhea_chakraborty

अब तक इस तरह की कोई भी बात सामने नहीं आई थी। अब तक के रिया के बयानों में केवल ये ही कहा गया था कि रिया को सुशांत ने 8 जून को घर से जाने के लिए कहा था। हालांकि ये नहीं पता चला था कि रिया और सुशांत का झगड़ा किस बात के लिए हुआ था। लेकिन अब सुशांत और उनकी बहन प्रियंका की चैट सामने आने के बाद ये खुलासा भी हो गया है।

पढ़ें: 'बहुत रोते थे सुशांत', सैमुअल मिरांडा ने सीबीआई से कहा- अक्सर पार्टी करती थीं रिया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed