फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sushant Singh Rajput Case: लक्ष्मी मांचू ने किया रिया चक्रवर्ती का समर्थन, सुशांत सिंह राजपूत की भांजी ने लगाई फटकार

Tue, 01 Sep 2020 02:28 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 01 Sep 2020 02:28 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput niece Mallika Singh slams Lakshmi Manchu for defence Rhea Chakraborty
मल्लिका सिंह, सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : twitter/_mallika_singh, instagram/rhea_chakraborty

सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला पूरे देश में छाया हुआ है। सीबीआई लगातार इस मामले में आरोपियों से पूछताछ कर रही है। सोशल मीडिया पर सुशांत को न्याय दिलाने की मुहिम चलाई जा रही है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो रिया चक्रवर्ती के खिलाफ लिख रहे हैं। बीते दिनों इसी को लेकर अभिनेत्री लक्ष्मी मांचू ने सवाल उठाए थे और इंडस्ट्री से रिया चक्रवर्ती के पक्ष में खड़े होने की अपील की। अब मांचू की इस बात पर सुशांत की भांजी मल्लिका सिंह ने उन्हें जवाब दिया है।

Sushant Singh Rajput niece Mallika Singh slams Lakshmi Manchu for defence Rhea Chakraborty
 मल्लिका सिंह की पोस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

मल्लिका सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लक्ष्मी मांचू के पोस्ट को साझा करते हुए लिखा, मैं अभी हैरान हूं, कुछ लोगों को अचानक 'एक परिवार का दर्द' और 'अपने साथी के लिए खड़े होने' का मतलब याद आ रहा है।'

Sushant Singh Rajput niece Mallika Singh slams Lakshmi Manchu for defence Rhea Chakraborty
लक्ष्मी मांचू - फोटो : instagram/lakshmimanchu

क्या लिखा था लक्ष्मी मांचू ने?
लक्ष्मी ने लिखा, 'मैंने रिया चक्रवर्ती का पूरा इंटरव्यू देखा। मैंने बहुत सोचा कि क्या इस मामले में जवाब दूं या नहीं। मैंने बहुत सारे लोगों को इसलिए भी चुप देखा, क्योंकि मीडिया ने एक लड़की को राक्षस बना दिया है। मुझे सच्चाई पता नहीं है और मैं सच्चाई जानना चाहती हूं और मुझे उम्मीद है कि सच्चाई ईमानदार तरीके से सामने आएगी। मुझे न्यायपालिका प्रणाली और सुशांत को न्याय दिलाने में शामिल सभी एजेंसियों पर पूरा भरोसा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput niece Mallika Singh slams Lakshmi Manchu for defence Rhea Chakraborty
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram: @rhea_chakraborty @sushantsinghrajput

लक्ष्मी मांचू ने आगे लिखा, 'मैं उस दर्द की कल्पना कर सकती हूं, जिससे पूरा परिवार इन तथाकथित मीडिया ट्रायल्स की वजह से गुजर रहा है। अगर मेरे साथ ऐसा कुछ होता है तो मैं चाहूंगी कि मेरे सहकर्मी मेरे लिए, मेरे साथ खड़े हों कम से कम इतना कि वे कहें कि रुक जाओ, उसे अकेला छोड़ दो और मैं आप सभी से वही कहती हूं कि रुक जाइए, उसे अकेला छोड़ दीजिए, तब तक जब तक कि पूरी सच्चाई आधिकारिक रूप से जारी नहीं हो जाती।'

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput niece Mallika Singh slams Lakshmi Manchu for defence Rhea Chakraborty
तापसी पन्नू, रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagran: @taapseepannu @rhea_chakraborty

तापसी पन्नू ने किया समर्थन
वहीं लक्ष्मी मांचू का समर्थन करते हुए तापसी पन्नू ने लिखा, 'मैं न ही सुशांत को व्यक्तिगत तौर पर नहीं जानती थी और न ही रिया को जानती हूं, लेकिन बस इतना जानती हूं लोगों को समझना चाहिए कि न्यायपालिका से ऊपर उठकर किसी को दोषी ठहराना गलत है। न्याय पर भरोसा रखें और अपनी और मृतक की पवित्रता को बनाए रखें।'



'बहुत रोते थे सुशांत', सैमुअल मिरांडा ने सीबीआई से कहा- अक्सर पार्टी करती थीं रिया
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed