सब्सक्राइब करें

इस खास शख्स के साथ रिया चक्रवर्ती ने साझा की तस्वीर, कही अपने दिल की बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Mon, 29 Mar 2021 09:45 AM IST
विज्ञापन
Rhea Chakraborty Share A Picture With Saand Ki Aankh Producer And Says Love Is Power
रिया चक्रवर्ती और निधी परमार - फोटो : Instagram

साल 2020 अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के लिए बहुत बुरा गुजरा और अब वो चीजों से बाहर निकलने की कोशिश कर रही हैं। रिया चक्रवर्ती काफी वक्त से सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं थीं। उन्होंने 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन पहली बार एक पोस्ट शेयर किया था। अब एक बार फिर से रिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट साझा करते हुए अपनी तस्वीर शेयर की है।

Trending Videos
Rhea Chakraborty Share A Picture With Saand Ki Aankh Producer And Says Love Is Power
रिया चक्रवर्ती

एक्ट्रेस द्वारा साझा की गई पोस्ट में 'सांड की आंख' की प्रोड्यूसर निधि परमार और रिया चक्रवर्ती लेटी हुई नजर आ रही है और दोनों ने अपने हाथों से हार्ट शेप बनाया हुआ है। इस फोटो को शेयर करते हुए रिया ने अमेरीकी राइटर रॉबर फुल्गम का एक कोट कैप्शन में लिखा, 'प्यार ही ताकत है, प्यार ऐसा फैब्रिक है, जो कभी धुंधला नहीं होता, चाहे उसे मुसीबतों और मातम के पानी से कितना भी धोया जाए।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rhea Chakraborty (@rhea_chakraborty)

विज्ञापन
विज्ञापन
Rhea Chakraborty Share A Picture With Saand Ki Aankh Producer And Says Love Is Power
रिया चक्रवर्ती और निधी परमार - फोटो : Instagram

निधि ने इस फोटो को साझा करते हुए लिखा, 'सच्चा प्यार, रिया.. हमेशा साथ और हमेशा प्रखर।' इसके पहले रिया ने 8 मार्च को पोस्ट शेयर की थी। जिसमें उन्होंने अपनी मां का हाथ अपने हाथ में लिए हुए फोटो शेयर की थी। 

Rhea Chakraborty Share A Picture With Saand Ki Aankh Producer And Says Love Is Power
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram

रिया ने मां के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा था, 'हमें महिला दिवस की शुभकामनाएं। मां और मैं, हमेशा एक साथ। मेरी ताकत, मेरा विश्वास, मेरी किस्मत मेरी मां। महिला जो प्रेरणा देती है।' अब रिया चक्रवर्ती के फैंस को उन्हें फिल्मों में देखने का बेसब्री से इंतजार है। 

विज्ञापन
Rhea Chakraborty Share A Picture With Saand Ki Aankh Producer And Says Love Is Power
रिया चक्रवर्ती

एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती अपकमिंग फिल्म 'चेहरे' में नजर आएंगी। फिल्म का ट्रेलर कुछ दिनों पहले रिलीज हुआ था, जिसमें रिया की झलक दिखाई दी थी। बता दें कि 14 जून को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अपने घर में मृत पाए गए थे। अभिनेता के निधन के बाद उनकी गर्लफ्रेंत रिया चक्रवर्ती पर सुशांत के परिवार वालों ने उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। जिसके बाद रिया को जेल जाना पड़ा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed