पिछले कुछ समय से बॉलीवुड की कन्ट्रोवर्सियल अभिनेत्रियों में शुमार रिया चक्रवर्ती सोशल मीडिया पर फिर से एक्टिव हो गई हैं। वह लगातार ट्रोलिंग के बाद भी अपनी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। उन्होंने एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें वह सिल्वर रंग के लहंगे में पोज देती दिखाई दे रही हैं। रिया की ये फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
2 of 4
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : insta
रिया की ड्रेस फ्रंट ओपन है। उन्होंने अपने लुक को डायमंड चोकर से पूरा किया है। रिया ने इस ड्रेस के साथ न्यूड मेकअप किया है। तस्वीरों में उनके बाल खुले हुए हैं और वह कमर पर हाथ रखकर पोज दे रही हैं। उनका ये स्टाइल सभी को पसंद आ रहा है। रिया ने अपनी पोस्ट के साथ जो कैप्शन लिखा उसने सभी का ध्यान आकर्षित किया है। रिया ने लिखा- 'किसी को भी अपनी चमक कम न करने दें, परवाह किए बिना चमकें।'
3 of 4
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
इस पोस्ट के बाद से रिया का कमेंट सेक्शन उनके लुक और कैप्शन की तारीफ करने वाले फैंस से भरा हुआ है। एक फैन ने लिखा- 'चमकता सितारा।' दूसरे फैन ने लिखा- 'हमेशा चमकते और मुस्कुराते रहें।' एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट किया, 'शानदार लग रही रिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से सुर्खियों में रही हैं। सुशांत की मौत के बाद से रिया का नाम ड्रग्स केस में सामने आया था। तब से अभिनेत्री इस चकाचौंध भरी दुनिया से दूर थीं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके बताया था कि वह काम पर लौट आई हैं। कुछ दिन पहले रिया फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी में भी डांस करती दिखाई दी थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।