Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Gangubai Kathiawadi Day 6 Collection: The collection of the film slowed down on the sixth day film earns 65.53 crores in total
{"_id":"6220a014ef75d9484f795c36","slug":"gangubai-kathiawadi-day-6-collection-the-collection-of-the-film-slowed-down-on-the-sixth-day-film-earns-65-53-crores-in-total","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gangubai Collection Day 6: छठवें दिन धीमी पड़ी गंगूबाई की रफ्तार, अब तक आलिया की फिल्म ने कमाए इतने करोड़","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Gangubai Collection Day 6: छठवें दिन धीमी पड़ी गंगूबाई की रफ्तार, अब तक आलिया की फिल्म ने कमाए इतने करोड़
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Thu, 03 Mar 2022 04:34 PM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट स्टारर गंगूबाई इन दिनों देश भर में चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म में नजर आईं अभिनेत्री आलिया अपने दमदार अभिनय से सभी की वाहवाही लूट रही हैं।
विज्ञापन
1 of 5
गंगूबाई काठियावाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट स्टारर गंगूबाई काठियावाड़ी इन दिनों देश भर में चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म में नजर आईं अभिनेत्री आलिया अपने दमदार अभिनय से सभी की वाहवाही लूट रही हैं। फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद से ही दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में फिल्म के रिलीज होते ही मेकर्स को इसके शानदार कलेक्शन की भी उम्मीद थी। हालांकि, फिल्म ने अपने पहले दिन धीमी रफ्तार से कमाई करे अपनी शुरुआत की।
फिल्म को रिलीज हुए 6 दिन बीत चुके हैं। ऐसे में अब आलिया की इस फिल्म ने धीरे-धीरे अपनी कमाई की रफ्तार में तेजी कर ली है। यह फिल्म अभी तक 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। हालांकि यह अभी भी 100 करोड़ के आंकड़े से काफी दूर है।
2 of 5
गंगूबाई काठियावाड़ी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वहीं, बुधवार को फिल्म के हुए कुल कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने बुधवार यानी 2 मार्च को 6.5 करोड़ की कमाई की है। ऐसे में बुधवार को हुई कमाई को जोड़कर इस फिल्म ने अब तक कुल 65.53 करोड रुपए की कमाई कर ली है।
3 of 5
गंगूबाई काठियावाड़ी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी ने अपने पहले दिन यानी शुक्रवार को करीब 10.5 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इसके बाद शनिवार को अपने प्रदर्शन में सुधार करते हुए फिल्म का कुल कलेक्शन 13.32 करोड रुपए का था। वहीं, रविवार की छुट्टी का फायदा मिलने से फिल्म ने 15.30 करोड रुपए कमा लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गंगूबाई काठियावाड़ी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हालांकि सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में कुछ गिरावट देखने को मिली और सप्ताह के पहले दिन इस फिल्म ने 8.19 करोड़ रुपए का कारोबार किया। जबकि फिल्म ने अपने पांचवे दिन यानी मंगलवार को प्रदर्शन थोड़ा- सा सुधार करते हुए करीब 9.5 करोड़ का कलेक्शन किया था।
विज्ञापन
5 of 5
गंगूबाई काठियावाड़ी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरों की माने तो फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के सिनेमाघरों में वितरण अधिकार 90 करोड़ रुपए में बिके हैं। फिल्म की बात करें तो इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है। फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा अभिनेता अजय देवगन, शांतनु माहेश्वरी, विजय राज भी नजर आए हैं। यह फिल्म सेक्स वर्कर गंगूबाई के जीवन पर आधारित है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।