फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bedhadak: तीन नए चेहरों को लॉन्च कर ट्रोल हुए करण जौहर, यूजर्स बोले-धर्मा का नाम बदलकर नेपो किड्स प्रोडक्शन रख लो

Thu, 03 Mar 2022 03:24 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 03 Mar 2022 03:24 PM IST
विज्ञापन
Bedhadak: Karan Johar launches another trio Shanaya Kapoor Lakshya Lalwani Gurfateh Pirzada gets trolled on social media
BeDhadak - फोटो : Instagram

करण जौहर (Karan johar) बॉलीवुड के जाने माने निर्माता-निर्देशकों में से एक हैं। जिन्होंने अब तक कई हिट फिल्में दी हैं। इसके साथ ही उन्होंने कई नये चेहरे को इंडस्ट्री में लॉन्च किया है। गुरुवार की सुबह भी करण जौहर ने तीन नए चेहरों को लॉन्च किया है। अपनी नई फिल्म बेधड़क में करण ने टीवी एक्टर लक्ष्य लालवानी, संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर और  एक्टर गुरफतेह पीरजादा को मौका दिया है। बेधड़क को फेमस डायरेक्टर शशांक खेतान डायरेक्ट करेंगे। हालांकि शनाया कपूर के लिए एक बार फिर सोशल माडिया पर उनकी ट्रोलिंग हो रही है।

Bedhadak: Karan Johar launches another trio Shanaya Kapoor Lakshya Lalwani Gurfateh Pirzada gets trolled on social media
बेधड़क - फोटो : सोशल मीडिया

एक यूजर ने लिखा, एक और नेपोटिज्म प्रोडक्ट आ गया। यूजर्स बेधड़क फिल्म के पोस्टर की तुलना स्टूडेंट ऑफ द ईयर के पोस्टर से भी कर रहे हैं। कुछ इसी अंदाज में आलिया, वरुण और सिद्धार्थ को लॉन्च किया गया था। एक ने लिखा है- अभी हम पेंडेमिक से उभरे भी नहीं और तुम अपनी बिना सिर पैर वाली स्टोरी लेकर आ गए।

Bedhadak: Karan Johar launches another trio Shanaya Kapoor Lakshya Lalwani Gurfateh Pirzada gets trolled on social media
बेधड़क - फोटो : सोशल मीडिया

एक यूजर ने लिखा- इन्हें टैलेंटेड एक्टर्स तो मिलते नहीं इसलिए स्टारकिड्स को घर से बुलाकर लॉन्च करते हैं। एक यूजर ने फिल्म के नाम का मजाक उड़ाते हुए लिखा- पहले धड़क फिर बेधड़क, नेपो किड्स को लॉन्च करने की अच्छी स्क्रीम है। धर्मा को अपना नाम बदलकर नेपो किड्स प्रोडक्शन हाउस रख लेना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bedhadak: Karan Johar launches another trio Shanaya Kapoor Lakshya Lalwani Gurfateh Pirzada gets trolled on social media
बेधड़क - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें, शशांक खेतान द्वारा निर्देशित फिल्म से शनाया कपूर, लक्ष्य लालवानी और गुरफतेह पीरजादा अपना बॉलीवुड में डब्यू करने जा रहे हैं। संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर ने 2020 की नेटफ्लिक्स फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' से एक सहायक निर्देशक के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। वहीं, गुरफतेह, दक्षिण अभिनेता मेहरीन पीरजादा के भाई हैं। गुरफतेह ने 2020 की फिल्म 'गिल्टी' में काम किया है। वहीं लक्ष्य लालवानी को करण जौहर पहले ही लॉन्च कर चुके हैं। वह 'दोस्ताना 2' के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने वाले थे। हालांकि यह प्रोजेक्ट किन्हीं कारणों की वजह से बीच में ही बंद हो गया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed