सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

सुशांत सिंह राजपूत: बहन और जीजा के साथ ड्रग्स लेते थे अभिनेता, NCB के सामने रिया चक्रवर्ती का खुलासा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 06 Jun 2021 09:18 PM IST
विज्ञापन
Rhea chakraborty statement to ncb about Sushant Singh Rajput drug case
रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/rhea_chakraborty, instagram/sushantsinghrajput

सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट में फांसी लगाकर जान दे दी थी। उनके अचानक हुए निधन ने उनके परिवार से लेकर फैंस और बॉलीवुड तक को हिलाकर रख दिया था। अब उनकी पुण्यतिथि भी नजदीक आ रही हैं और एक बार फिर उनके केस में हलचल होती दिख रही है। सुशांत के मौत के बाद से ड्रग्स एंगल के सामने आने से एनसीबी लगातार सक्रिय है। कुछ दिनों पहले ही सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी को भी गिरफ्तार किया गया है। वो सुशांत के फ्लैटमेट भी थे।



सुशांत के परिवार को लेकर रिया का खुलासा

वहीं सुशांत के केस से जुड़ी और भी कई बातें सामने आई हैं। सुशांत सिंह राजपूत की करीबी और ड्रग्स कनेक्शन मामले में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती का एनसीबी को दिया अहम बयान चार्जशीट में शामिल है और कोर्ट ने 16/2020 कंप्लेंट केस नंबर में इस चार्जशीट को संज्ञान में लिया हुआ है। बता दें कि रिया के हाथों से लिखा हुआ इकबालिया बयान एनसीबी के पास हैं जिसमें कई चौंकाने वाले खुलासे हैं। इसमें रिया ने सुशांत और उनके परिवार वालों को लेकर भी कई बातें कहीं थीं। इस मामले मे फिलहाल रिया और अन्य आरोपी जमानत पर बाहर हैं।

Trending Videos
Rhea chakraborty statement to ncb about Sushant Singh Rajput drug case
रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/rhea_chakraborty
रिया के बयान के अनुसार , 'जिन चीजों का ऊपर जिक्र है वो डॉक्टर निकिता का प्रिस्क्रिप्शन है( जैसा कि मैसेज और प्रिस्क्रिप्शन की कापी में लिखा गया)। ऐसा दिख रहा है कि शोविक और मैं गूगल के जरिए Clomnezepan के साइड इफेक्ट्स के बारे में  बात कर रहे हैं। डॉक्टर से बात करने के बाद उन्होंने दवाओं को प्रिस्क्रिप्शन के मुताबिक जारी रखने का सुझाव दिया है'। रिया ने बयान में लिखा,  'सुशांत अच्छा नहीं कर रहा था और उसकी हालत खराब होती जा रही थी इसलिए शोविक चिंतित था। शोविक और मैं गूगल पर Clomnezepan के साइड इफेक्ट्स के बारे में बातचीत कर रहे थे। डॉक्टर निकिता से चेक करने के बाद हमें ये पता चला कि हमें गूगल डॉक्टर नहीं बनना चाहिए। मैं ये भी जोड़ना चाहती हूं कि 8 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत ने एक व्हाट्सएप मैसेज अपनी बहन प्रियंका से रिसीव किया। इस मैसेज में इस बात का जिक्र था कि librium 10 mg, nexito आदि जो ड्रग्स थे एनडीपीएस में, सुशांत इन दवाओं का सेवन करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rhea chakraborty statement to ncb about Sushant Singh Rajput drug case
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Insatagram- @rhea_chakraborty

आगे रिया ने लिखा, 'उसने कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर तरुण की एक पर्ची मुहैया करवाई। उन्होंने सुशांत को ओपीडी पेशेंट के लिए मार्क किया है। बिना उससे मिले और ऑनलाइन कंसल्टेशन किए हुए। इसका मतलब सुशांत को तुरंत अस्पताल की जरूरत थी। इन दवाओं को Psyclitists कंस्लटेशन के बिना नहीं दिया जा सकता है'।

Rhea chakraborty statement to ncb about Sushant Singh Rajput drug case
रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Twitter- @Tweet2Rhea, @itsSSR

रिया ने अपने बयान में लिखा कि, 'मैं ये विनती करती हूं कि इस बात को नोट किया जाए कि इन ड्रग्स से उसकी यानी उस समय मौत हो सकती थी क्योंकि उसकी बहन मीतू उसके साथ 8 से 12 जून के दौरान रह रही थी। मैंने मुंबई पुलिस को ये भी सूचना दी है और उन्होंने इस बात का संज्ञान भी लिया है। मै ये जोड़ना चाहती हूं कि सुशांत 18 साल की उम्र से ऊपर का था। वो Marijuana का सेवन करता था, बिना मेरी सहमति के। वो इसका सेवन मुझसे मिलने के पहले भी कर रहा था। वो मेरे पास आता था। इस कोशिश में ताकि उसको ड्रग्स मिल सके या फिर वो इसे मुझे ऑफर करे।

विज्ञापन
Rhea chakraborty statement to ncb about Sushant Singh Rajput drug case
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram: @sushantsinghrajput @rhea_chakraborty

रिया ने आगे लिखा, 'मैंने अस्पताल में उसके दाखिले की कोशिश की जिसका मेरे पास सबूत हैं, लेकिन उसकी सहमति नहीं थी इसलिए वो अस्पताल में भर्ती नहीं हो सका। मैं ये भी जोड़ना चाहती हूं कि उसकी बहन प्रियंका और जीजा सिद्धार्थ ड्रग्स का सेवन करते थे सुशांत के साथ और उसके लिए लाया भी करते थे। उसके परिवार वाले भलि भांति जानते थे कि उसे ड्रग्स की लत लग चुकी है। इस बयान को देने को दौरान मेरे साथ अच्छा बर्ताव हुआ है और मुझे खाना मुहैया करवाया गया है। NCB के अधिकारियों ने मेरे साथ कोई गलत व्यवहार नहीं किया  है। मैं बिना किसी डर और धमकी के ये बयान दे रही हूं'। बता दें कि सुशांत के निधन के बाद से बॉलीवुड में नेपोटिजम और ड्रग्स के मुद्दे पर बड़ा विवाद खड़ा हुआ था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed