अभिनेता सुशांत सिह राजपूत की आत्महत्या के मामले गुरुवार को उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने ट्वीट कर CBI जांच की मांग की। रिया ने गृहमंत्री अमित शाह से गुजारिश करते हुए कहा कि वो इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी CBI से जांच करवाएं। हालांकि रिया के इस ट्वीट के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है।
सुशांत के लिए न्याय मांगते ही ट्रोल हुईं रिया चक्रवर्ती और आधी रात को अमिताभ हुए भावुक, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्मों के साथ ही राजनीति की पिच पर बैटिंग करने वाले रवि किशन 17 जुलाई को अपना जन्मदिन मनाते हैं। भोजपुरी को मुख्यधारा के सिनेमा से जोड़ने का बड़ा क्रेडिट रवि किशन को भी जाता है। एक सफल अभिनेता के रूप में रवि किशन ने कई यादगार किरदार निभाए। एक छोटे से गांव से निकलकर सुपरस्टार बनने का सफर उनके लिए बहुत मुश्किल रहा।
जब आसमान देख बारिश में फूट-फूट कर रोए थे रवि किशन, कर्ज लेकर अस्पताल से छुड़ाई थी बेटी
एक के बाद एक कई गानों से दर्शकों का दिल जीतने वाले प्लेबैक सिंगर बी प्राक पिता बन गए हैं। इस बात की जानकारी खुद बी प्राक ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने फैंस को दी है। इस खास मौके पर बी प्राक भावुक हो गए और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट लिखा है। पोस्ट के साथ ही बी प्राक ने अपने बेटे की तस्वीर भी फैंस के साथ साझा की है, हालांकि तस्वीर में बेटे का चेहरा छिपा है।
पिता बने गायक बी प्राक, बेटे की तस्वीर साझा कर लिखा- 'मुझे नहीं पता मैं क्या लिख रहा हूं लेकिन..'
देश में हर दिन कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में बहुत से अस्पतालों में पर्याप्त बेड से लेकर अन्य चिकित्सकीय सुविधाओं तक का अभाव है। जिससे सरकार और प्रशासन के उम्दा इंतजामों के भी दावे फेल होते नजर आ रहे हैं। अस्पतालों के बुरे हालात और सरकार की लापरवाही पर आलिया भट्ट की मां और अभिनेत्री सोनी राजदान का गुस्सा फूटा है।
अस्पतालों में बेड की कमी को लेकर आलिया की मां सोनी का फूटा गुस्सा, ऐसी की महाराष्ट्र सरकार की आलोचना
अभिनेता अमिताभ बच्चन, उनके बेटे अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और पोती आराध्या बच्चन कुछ दिन पहले ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जब से इस बात की खबर लोगों को लगी है, तभी से बच्चन परिवार के लिए दुआएं की जा रही हैं। कहीं अमिताभ के लिए हवन किए जा रहे हैं तो कहीं उनके लिए मंदिरों में पूजा हो रही है। फैंस का ऐसा प्यार देखकर अमिताभ भावुक हो उठे हैं। हाल ही अमिताभ ने ट्वीट करते हुए सभी का आभार जताया।
अस्पताल में भर्ती अमिताभ बच्चन आधी रात को हुए भावुक, ट्वीट कर लिखी ये बड़ी बात