बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनों सोशल मीडिया में छाई हुई हैं। हाल ही में उन्होंने बेटे को जन्म दिया है और आज डिस्चार्ज होकर घर पहुंच गई हैं। वहीं, उनके करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण 7' में कपड़ों को उधार पर लेने को लेकर दिए गए बयान की भी काफी आलोचना हुई है। अब इस मामले में फिल्म निर्माता और स्टाइलिस्ट रिया कपूर अपनी बहन के सपोर्ट में आ गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर सोनम कपूर के सपोर्ट में पोस्ट किया है।
Rhea Kapoor: सोनम कपूर के कपड़ों को उधार पर लेने के बयान के सपोर्ट में आईं बहन रिया, पोस्ट शेयर कर कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, 'कॉफी विद करण' के रक्षा बंधन स्पेशल एपिसोड में सोनम कपूर अपने भाई और अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ पहुंची थीं। इस दौरान सोनम ने बताया था कि वो जितने कपड़े पहनती हैं, उसमें से 90 प्रतिशत ब्रांडो से किराए पर लेती हैं। सोनम ने कहा था, 'ब्रांड आपको कपड़े उधार देते हैं, हम खरीद नहीं रहे हैं। पागल थोड़ी हैं कि इतने सारे पैसे खर्च करें। इसलिए मैंने और रिया ने सोचा कि अगर कोई हमें कपड़े दे रहा है, तो हमें इन्हें क्रेडिट देना चाहिए और उनके लिए अच्छे फोटो क्लिक करने चाहिए।'
सोनम कपूर के इसी बायन पर लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही थी और कुछ उनकी आलोचना कर रहे थे। इसके लिए एक स्मॉल बिजनेस ऑनर की मालिक ने मशहूर हस्तियों के माध्यम से ब्रांडिंग की प्रक्रिया के बारे में बात करते हुए एक वीडियो साझा किया था। उसी वीडियो को शेयर करते हुए रिया कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'हम वास्तव में अपनी पूरी कोशिश करते हैं क्योंकि हम फैशन और डिजाइन से प्यार करते हैं। कोई भी व्यक्ति परफेक्ट नहीं होता है और चीजें हमेशा सभी के लिए आदर्श नहीं हो सकती हैं, लेकिन इरादा होता है।'

बता दें कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा एक बेटे के माता-पिता बने हैं। सोनम अब अपने घर आ गई हैं, जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। रिया कपूर ने सोनम और बेबी कपूर आहूजा के लिए रखी गई पार्टी की झलकियां भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं। इसके साथ ही रिया ने कुछ दिनों पहले बेबी की फोटो भी इंस्टाग्राम पर शेयर की थी।