{"_id":"6308df97e87e2c2bc76308a5","slug":"video-viral-of-us-navy-officers-performed-title-track-of-shahrukh-khan-film-kal-ho-naa-ho","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Viral: अमेरिकी नेवी अफसरों का वीडियो वायरल, मजेदार अंदाज में गाया शाहरुख की फिल्म का गाना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Viral: अमेरिकी नेवी अफसरों का वीडियो वायरल, मजेदार अंदाज में गाया शाहरुख की फिल्म का गाना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Fri, 26 Aug 2022 08:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
कल हो न हो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाहरुख खान की फिल्म 'कल हो न हो' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए 19 साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन अभी भी ये फिल्म दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ प्रीति जिंटा भी नजर आई थीं। ये एक इमोशनल लव स्टोरी है। फिल्म की स्टार कास्ट, कहानी और गाने सभी कुछ बहुत बेहतरीन था। ये फिल्म लोगों के बीच काफी पॉपुलर भी हुई थी।
2 of 4
'कल हो न हो'
- फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म के गाने जैसे कि माही वे, कुछ तो हुआ है को आज भी लोग काफी पसंद करते हैं। इस फिल्म में शंकर-एहसान-लॉय की जोड़ी ने म्यूजिक दिया है। फिल्म का शानदार म्यूजिक आज भी लोगों द्वारा पसंद किया जाता है। सोशल मीडिया पर भी एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शाहरुख की इस फिल्म के गाने को विदेश में भी गाया जा रहा है।
3 of 4
कल हो न हो
- फोटो : सोशल मीडिया
वायरल हो रहे वीडियो में अमेरिकी नेवी के ऑफिसर्स बाकायदा म्यूजिक के साथ कल हो न हो का टाइटल सॉन्ग गा रहे हैं। वह सभी एकसाथ कोरस में पूरे आनंद के साथ इस गाने को गाते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो काफी मजेदार है और सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रहा है। इस वीडियो को फिल्म निर्माता करण जौहर ने भी अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है।
करण जौहर ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- और ये गाना चलता जा रहा है'। करण जौहर ने ट्वीट में गाने के लिरिसिस्ट जावेद अख्तर, म्यूजिक कम्पोजर शंकर-एहसान-लॉय और फिल्म के डायरेक्टर निखिल अडवाणी को भी टैग किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।