पति संग मालदीव में इस तरह मजे कर रहीं रिया कपूर, स्वीमिंग पूल से साझा की तस्वीर
इस तस्वीर को साझा करते हुए रिया ने लिखा, 'बच्चों को नानी के घर छोड़ दिया है।' रिया द्वारा दिए इस कैप्शन के बाद यूजर्स हैरान हैं कि आखिर रिया कौन से बच्चों की बात कर रही हैं।वहीं, कमेंट में कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि बच्चों से रिया का मतलब उनके पेट डॉग से है।
रिया कपूर की इस फोटो पर फैंस के साथ-साथ सितारे भी कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आपका ह्यूमर कमाल है', तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'और यह पूरी तरह अलाउड है'। इस फोटो पर रिया के कई जानने वाले लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उनके अलावा फैंस और नेटिजन्स भी अपनी बात कहने से भला कहां चूकते हैं। किसी ने लिखा शानदार तो कोई दिल देता नजर आया। लेकिन इनमें सबसे ज्यादा कमेंट फायर वाले थे, जैसे कि रिया ने इस फोटो से सोशल मीडिया पर आग ही लगा दी हो।
बता दें कि अनिल कपूर की छोटी बेटी और फैशन दीवा सोनम कपूर की बहन रिया कपूर फिल्मी पर्दे से दूर रहती हैं, लेकिन उन्होंने प्रोडक्शन में हाथ आजमाया है। रिया ने अपने करियर की शुरुआत 'वेकअप सिड' से की थी। इसमें उन्होंने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था। इसके बाद उन्होंने 2010 में अपनी बड़ी बहन सोनम कपूर और अभय देओल की फिल्म 'आइशा' को प्रोडयूस किया था। इस फिल्म के बाद उन्होंने ‘खूबसूरत’ और ‘वीरे दी वेडिंग’ जैसी फिल्मों का निर्माण किया था।