Richa Chadda-Ali Fazal Wedding: ऋचा चड्ढा की शादी को लोगों ने बताया लव जिहाद, कहा- बुर्का-हिजाब मुबारक हो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी कल (4 अक्टूबर) लखनऊ में हुई थी। इस दौरान अली गोल्ड-बेज शेरवानी में और ऋचा ऑफ व्हाइट आउटफिट में नजर आईं। इसके साथ ऋचा ने हेवी ज्वैलरी भी पहनी। उन्होंने नेकलेस, चांदबाली, माथे पर पासा और नाक में नथ के साथ अपने लुक को कम्प्लीट किया। अवधी लिबास दोनों पर काफी जंच रहा था। दोनों की ड्रेस को डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला ने डिजाइन किया था। दोनों अपनी शादी के दिन बेहद प्यारे लग रहे थे। लेकिन हिंदू अभिनेत्री का मुस्लिम से शादी करना लोगों का रास नहीं आया और उन्होंने इसे लव जिहाद का नाम दे डाला।
Richa Chadha-Ali Fazal Wedding: लखनऊ में दिखा ऋचा-अली का अवधी अंदाज, रॉयल लुक में लूट ली महफिल
सोशल मीडिया पर लोगों के कमेंट्स वायरल हो रहे हैं। एक ट्रोल ने कहा- 'बुर्का-हिजाब मुबारक हो ऋचा चड्ढा'। वहीं दूसरे ने कहा- 'क्या इसे लव जिहाद नहीं कहेंगे, या फिर साजिश'। एक अन्य यूजर ने मिर्जापुर वेब सीरीज का डायलॉग लिखा- 'क ख ग घ ङ च छ ज झ ञ...ऋचा चड्ढा को मोमीन बना के कर लिये लव जिहाद मियां अली फजल'। एक और ट्रोल ने लिखा- 'एक और लव जिहाद की कहानी बाहर आएगी'।
Burka Hijab mubarak ho #RichaChadha Burka Hijab mubarak ho #RichaChadha Richa Chaddha: Mera Abdul aisa nahin hai.#lovejihaad #RichaChadhaAliFazalWedding
Another #lovejihaad story coming out.soon ??
ऋचा और अली को लेकर ये खबरें भी सामने आई थीं कि दोनों ने करीब ढाई साल पहले ही शादी कर ली थी। इन्होंने कोर्ट मैरिज की थी और फिर हिंदू व मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी करने की प्लानिंग कर रहे थे, लेकिन कोरोना वायरस महामारी की वजह से इनका प्लान टलता चला गया।