फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Richa-Ali Wedding: ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी में नहीं होगी खाने के बर्बादी, कपल ने लिया ये खास फैसला

Thu, 22 Sep 2022 05:43 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 22 Sep 2022 05:43 PM IST
विज्ञापन
Richa Chadha and Ali Fazal eco friendly wedding couple done special arrangement for no food wastage
ऋचा चड्ढा अली फजल - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के लवली कपल में शुमार अभिनेत्री ऋचा चड्ढा और अभिनेता अली फजल जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हर इंसान की तरह वह भी अपनी शादी को बेहद खास बनाना चाहते हैं और जोरो-शोरों से तैयारियों में लगे हुए हैं। अब तक उनकी शादी के वेन्यू से लेकर डेट तक की जानकारी सामने आ चुकी है। स्टार कपल ने हाल ही में अपनी शादी का कार्ड भी बेहद खास बनावाया था जो चर्चा का विषय बन गया था। अब दोनों की शादी को लेकर एक और जानकारी सामने आई है। दरअसल ऋचा और अली इको फ्रेंडली शादी करना चाहते हैं ताकि किसी भी चीज की बर्बादी न हो और पर्यावरण को भी नुकसान न पहुंचे । तो चलिए जानते हैं कि क्या-क्या खास इंतजाम किए गए हैं।

Richa Chadha and Ali Fazal eco friendly wedding couple done special arrangement for no food wastage
ऋचा चड्ढा अली फजल - फोटो : सोशल मीडिया

मंडप से लेकर सजावट तक इकोफ्रेंडली होगी हर चीज
ऋचा चड्ढा और अली फजल ऐसी योजना बना रहे हैं कि उनकी शादी से लोगों के पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के साथ ही पर्यावरण के अनुकूल बनाया जा सके। इसके लिए उन्होंने अपनी ऐसी वेडिंग प्लानर कंपनी को हायर किया है जो प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करके सजावट करे। ऋचा और अली की शादी में खाने की प्लेट से लेकर गिलास तक सभी चीजें इको फ्रेंडली होगीं।

Richa Chadha and Ali Fazal eco friendly wedding couple done special arrangement for no food wastage
ऋचा चड्ढा अली फजल - फोटो : सोशल मीडिया

खाने की न हो बर्बादी इसका भी रखा जाएगा ध्यान
ऋचा और अली फजल अपनी शादी में इस बात पर भी पूरा फोकस कर रहे हैं कि उनकी वेडिंग सेरेमनी में खाने की बर्बादी न हो।  शादी के दौरान जितना संभव हो सके प्लास्टिक के कचरे को कम करने और रीसायकल करने योग्य प्लास्टिक का उपयोग करने की लिए भी इंतजाम किए गए हैं। गौरतलब है कि ऋचा और अली अक्सर पर्यावरण के  बारे में अपने विचार साझा करते रहते हैं और इसको अब वह अपनी शादी में भी अमल में ला रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Richa Chadha and Ali Fazal eco friendly wedding couple done special arrangement for no food wastage
ऋचा चड्ढा अली फजल - फोटो : सोशल मीडिया

ऋचा चड्ढा और अली फजल साल 2012 में फिल्म फुकरे के सेट पर एक दूसरे से मिले था। लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद अब ये कपल शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन 30 सितंबर से लेकर दो अक्टूबर के बीच आयोजित होंगे वहीं छह अक्टूबर को दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed