फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tanushree Dutta: पहले कार का ब्रेक फेल किया, फिर जहर देने की कोशिश की...तनुश्री दत्ता ने किया सनसनीखेज खुलासा

Thu, 22 Sep 2022 05:43 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 22 Sep 2022 05:43 PM IST
विज्ञापन
Tanushree Dutta: Actress claimed that several attempts were made to murder her after revelation on MeToo
तनुश्री दत्ता - फोटो : Social media

बॉलीवुड इंडस्ट्री में आकर एक पहचान बनाकर कहीं गुम हो जाने वाली अभिनेत्रियों में से एक तनुश्री दत्ता भी हैं। अपने काम के चलते सुर्खियां बटोरने के कई वर्षों बाद अभिनेत्री नाना पाटेकर के खिलाफ कई आरोप लगाने के कारण चर्चा में आ गई थीं। तनुश्री दत्ता को ही भारत में मीटू मूवमेंट शुरू करने का सारा श्रेय दिया जाता है। साल 2020 में उन्होनें एक फिल्म के सेट पर यौन उत्पीड़न के बारे में खुलकर बात की थी, जिसके बाद विभिन्न इंडस्ट्री की कई महिलाओं ने अपने साथ हुए दुराचार का खुलासा किया था। अपने अनुभवों के बारे में खुलकर बात करने के बाद अब तनुश्री एक बार फिर सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल, अभिनेत्री ने दावा किया है कि उनके साथ हुए अन्याय के बारे में खुलकर बात करने के बाद कई बार उन्हें मारने की कोशिश की गई थी।

Tanushree Dutta: Actress claimed that several attempts were made to murder her after revelation on MeToo
तनुश्री दत्ता - फोटो : Instagram

हाल ही में एक मीडिया संस्थान को दिए  इंटरव्यू में तनुश्री दत्ता ने खुलासा कर बताया कि 'जब मैं उज्जैन में थीं, तो मेरी कार के ब्रेक के साथ एक-दो बार छेड़छाड़ की गई थी। मेरा एक बहुत बुरा एक्सीडेंट भी हुआ था। मेरी हड्डियां टूटने से बाल-बाल बची थी। इस एक्सीडेंट ने मुझे कुछ महीनों के लिए जैसे रोक सा दिया था क्योंकि मेरी चोटों को पूरी तरह से ठीक होने में समय लगा। मेरा बहुत खून बह गया था।' 

Tanushree Dutta: Actress claimed that several attempts were made to murder her after revelation on MeToo
तनुश्री दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए तनुश्री ने यह भी साझा किया कि उनका मानना है कि उन्हें कई बार जहर देने की भी कोशिश की गई है। तनुश्री ने बताया, 'मेरी एक नौकरानी थी, जो मेरे घर में काम करती थी। उसके आने के बाद मैं धीरे-धीरे बीमार होने लगी थी। जब मुझे संदेह होने लगा था कि मेरे पानी में कुछ मिलाया जा रहा था।' आपको बता दें इस साल की शुरुआत में, तनुश्री ने सोशल मीडिया पर यह भी दावा किया था कि वह फिल्मों में वापसी करने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन उनके प्रयासों को विफल किया जा रहा है और उन्हें आत्महत्या करने की ओर धकेलने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tanushree Dutta: Actress claimed that several attempts were made to murder her after revelation on MeToo
तनुश्री दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी के साथ इंटीमेट सीन देकर सुर्खियां बटोरने वाली अभिनेत्री तनुश्री दत्ता इन दिनों बड़े पर्दे से दूरी बनाए हुई हैं। हालांकि, वह लगातार सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं। मीटू मूवमेंट के बाद से ही चर्चा में रहने वाली तनुश्री आए दिन बॉलीवुड और इनके कलाकार पर निशाना साधती रहती हैं। पिछले दिनों भी  तनुश्री दत्ता ने सोशल मीडिया पर एक चौंका देने वाला पोस्ट किया था। तनुश्री दत्ता ने लिखा, "क्या आपने देखा है कि सभी बॉलीवुड माफिया उत्पीड़क या तो कुंवारे हैं या तलाकशुदा हैं ?? बहुत कम ऐसे हैं जो अब भी शादीशुदा हैं, लेकिन वह भी दुखी हैं। उनके जीवनसाथी और बच्चे उनका तिरस्कार करते हैं। कोई भी अच्छी महिला इन पुरुषों के साथ कभी नहीं रहती। क्योंकि वह नहीं जानते कि दूसरों के साथ अच्छा व्यवहार कैसे किया जाता है।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed