{"_id":"5e734fe18ebc3e71195f898a","slug":"richa-chadha-and-ali-fazal-pospone-wedding-due-to-coronavirus","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना के कहर की वजह से ऋचा-अली ने शादी की तारीख बढ़ाई आगे, अब इस दिन करेंगे वेडिंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कोरोना के कहर की वजह से ऋचा-अली ने शादी की तारीख बढ़ाई आगे, अब इस दिन करेंगे वेडिंग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Thu, 19 Mar 2020 04:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Richa chadha and Ali fazal
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की एक और जोड़ी शादी के बंधन बंधने वाली थी लेकिन इस जोड़ी को अब अपनी शादी की तारीख आगे बढ़ानी पड़ी। इस जोड़ी का नाम ऋचा चड्ढा और अली फजल हैं। ये दोनों बीते कई दिनों से अपनी शादी की तैयारियों में व्यस्त थे लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे की वजह से दोनों ने शादी की तारीख को आगे बढ़ाने का फैसला किया है।
Trending Videos
2 of 5
Ali Fazal and Richa
- फोटो : file photo
ऋचा और अली अप्रैल महीने के आखिरी में कोर्ट मैरिज करने वाले थे। दोनों को शादी की तारीख कोर्ट से मिल गई थी लेकिन ऋचा और अली ने कोरोना वायरस की वजह से डेट को आगे बढ़ाना ही ठीक समझा। इसके साथ ही इन दोनों ने सभी के सेहतमंद रहने की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Ali Fazal and Richa Chadda
- फोटो : file photo
खबरों की मानें तो अब ये दोनों सितारे साल 2020 के आखिर में शादी करने की प्लानिेंग कर रहे हैं। इस पूरे मामले पर न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए प्रवक्ता ने कहा- 'इस समय COVID-19 महामारी के कारण घटनाओं के दुर्भाग्यपूर्ण मोड़ को देखते हुए, अली फजल और ऋचा चड्ढा ने अपनी शादी के कार्यों को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है।'
4 of 5
रिचा चड्ढा और अली फजल
- फोटो : Social Media
प्रवक्ता ने आगे कहा- 'वे सभी के स्वस्थ और सुरक्षित होने की कामना करते हैं और किसी भी कीमत पर अपने दोस्तों, परिवारों और शुभचिंतकों को प्रभावित नहीं करना चाहेंगे।' आपको बता दें, ऋचा और अली एक दूसरे को लंबे वक्त से डेट कर रहे थे। कुछ वक्त पहले ही इन दोनों ने अपने रिश्ते पर आधिकारिक तौर पर मुहर लगाई थी।
विज्ञापन
5 of 5
Richa Chadda and Ali
- फोटो : file photo
फिल्मों की बात करें तो ऋचा आखिरी बार 'सेक्शन 375' फिल्म में नजर आई थीं। इस फिल्म में ऋचा ने वकील की भूमिका निभाई थी। जबकि अली 'हाउस अरेस्ट' वेब सीरीज में नजर आए थे। इससे पहले 'प्रस्थानम' फिल्म में दिखे थे। फिलहाल अली फजल की वेब सीरीज 'मिर्जापुर 2' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X