सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

बेटे इब्राहिम के 'ओल्ड मैन' वाले कमेंट पर सैफ का दो टूक जवाब, बोले- 'मैं बूढ़े आदमी जैसा...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 19 Mar 2020 03:55 PM IST
विज्ञापन
Saif Ali Khan first reaction on son ibrahim ali khan Instagram old man comment
saif, sara and ibrahim - फोटो : file photo

सैफ अली खान का बेटा इब्राहिम लाइमलाइट से दूर ही रहना पसंद करता है। कुछ दिन पहले इब्राहिम ने पापा सैफ के साथ इंस्टाग्राम पर एक फोटो साझा की थी। ये तस्वीर काफी चर्रा में रही जिसकी वजह इब्राहिम का कैप्शन था। इब्राहिम इस तस्वीर में सैफ के साथ थे। तस्वीर साझा करते हुए स्टार किड ने लिखा था 'मैं और ओल्ड मैन।' इब्राहिम का ये पोस्ट काफी वायरल हुआ था। अब इब्राहिम के इसी पोस्ट पर सैफ ने प्रतिक्रिया दी है। 

Trending Videos
Saif Ali Khan first reaction on son ibrahim ali khan Instagram old man comment
saif ali khan - फोटो : social media

सैफ अली खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान इब्राहिम के पोस्ट पर रिएक्ट किया। सैफ ने कहा- 'ये बहुत मजाकिया था। बड़ा होना मुझे परेशान नहीं करता है। सही बात ये है कि मैं इब्राहिम का बूढ़ा आदमी हूं। लेकिन मैं फिट रहने और अपने सबसे अच्छे दिखने के लिए हमेशा तत्पर रहता हूं। मैं बूढ़े आदमी जैसा बिल्कुल भी नहीं लग रहा हूं।' 

View this post on Instagram

just me and the old man🥰

A post shared by Ibrahim Ali Khan (@iakpataudi) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Saif Ali Khan first reaction on son ibrahim ali khan Instagram old man comment
सैफ, करीना - फोटो : Social Media

सैफ से जब इब्राहिम के बॉलीवु़ड डेब्यू के बारे में पूछा गया तो अभिनेता ने कहा- 'मुझे नहीं पता कि मैं उसे बॉलीवुड में लॉन्च करूंगा या नहीं। यह एक विकल्प है और फिल्में निश्चित रूप से करियर का विकल्प हैं। वह स्पोर्टी है और नौकरी करने के बजाए फिल्मों में आना पसंद करता है।'

Saif Ali Khan first reaction on son ibrahim ali khan Instagram old man comment
Ibrahim Ali Khan - फोटो : twitter

इब्राहिम को सुझाव देने के सवाल पर सैफ ने कहा कि 'अब दुनिया पूरी तरह से बदल चुकी है। मैं उससे कहना चाहता हूं कि वह फिल्मों का चुनाव सही तरीके से करे।' इब्राहिम को क्रिकेट खेलने का भी काफी शौक है। कई बार क्रिकेट खेलते उनका वीडियो सामने आया है। वो अक्सर प्रैक्टिस करते नजर आते हैं। उनकी तस्वीरें लेने के लिए पेपराजी के बीच होड़ रहती है। 

विज्ञापन
Saif Ali Khan first reaction on son ibrahim ali khan Instagram old man comment
Sara and Ibrahim Ali Khan - फोटो : file photo

इब्राहिम जहां लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं तो वहीं सारा बॉलीवुड में एंट्री कर चुकी हैं। सारा ने 'केदारनाथ' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। सारा की आखिरी फिल्म 'लव आजकल' थी जिसमें वो कार्तिक आर्यन के साथ नजर आई थीं। इस फिल्म से पहले इन दोनों के अफेयर की खबरें भी सुर्खियों में रही थीं। 

घर में बैठकर किताब नहीं लिख पा रहीं अक्षय कुमार की पत्नी, सोशल मीडिया पर बताई आपबीती

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed