फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अली फजल की मां के निधन पर ऋचा चड्ढा ने जताया दुख, लिखा- 'मैं आपके बेटे की देखभाल करने का वादा करती हूं'

Fri, 19 Jun 2020 07:02 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 19 Jun 2020 07:02 AM IST
विज्ञापन
Richa Chadha expressed grief over Ali Fazal mother death and write a emotional note
ऋचा चड्ढा - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेता अली फजल की मां का निधन बुधवार को हो गया था। उन्होंने लखनऊ में अपने निवास पर परिवार के सामने अंतिम सांस ली थी। अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने अली फजल की मां को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट साझा किया है।

Richa Chadha expressed grief over Ali Fazal mother death and write a emotional note
अली फजल की मां - फोटो : Social Media

ऋचा चड्ढा ने इंस्टाग्राम पर लिखा है, 'आंटी, आपने हमें छोड़ दिया लेकिन आप हमेशा हमारे आसपास रहेंगी। मैं आपको हमेशा अपने समय से पहले की एक महिला के रूप में याद करूंगी। एक पाठक, नारीवादी और कप केक प्रेमी।'

Richa Chadha expressed grief over Ali Fazal mother death and write a emotional note
अली फजल

ऋचा ने आगे लिखा है, 'मैं आपके बेटे की देखभाल करने का वादा करती हूं। आशा है कि आपको शांति मिलेगी। और मैं पहले से ही आपको याद करती हूं। आंटी आपकी आत्मा को शांति मिले। मैं आभारी हूं कि मुझे आपको जानने का मौका मिला। अली, बहादुर बनो। वह आपको दुखी देखना पसंद नहीं करेंगी!'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Love at a dead-end is grief... RIP! Aunty, you left us yesterday... 💔but you will always be around... I will always remember you as a lady ahead of her time... a voracious reader, feminist and cupcake lover. I promise to take care of your son... hope you find your peace... And I miss you already ! 🌷🦚🌱🌸🌺🥀 Rest in peace Aunty, I am grateful that I got to know you! 💕 Ali , be brave. She wouldn’t have liked to see you sad ! 2020, this better be the last remembrance msg I write! 🙏🏽😫 . . . Rest in peace Aunty.

A post shared by Richa Chadha (@therichachadha) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Richa Chadha expressed grief over Ali Fazal mother death and write a emotional note
अली फजल की मां का निधन - फोटो : Social Media

इससे पहले अली फजल ने अपनी मां को याद करते हुए लिखा था, 'अब मैं अपना बाकी जीवन सिर्फ तुम्हारे लिए जीऊंगा। मैं तुम्हें याद करूंगा। यहीं तक था हमारा... पता नहीं क्यों? आप मेरी रचनात्मकता का स्रोत थीं। आप मेरे लिए सब कुछ थीं। आगे अल्फाज नहीं रहे।'
 

विज्ञापन
Richa Chadha expressed grief over Ali Fazal mother death and write a emotional note
अली फजल

गौरतलब है कि अली फजल अपनी मां के साथ ही रहते थे। जब वह 18 वर्ष के थे तब कुछ गृह क्लेश की वजह से अली के माता-पिता एक दूसरे से अलग हो गए थे और उनका तलाक हो गया था। तब से ही वह अपने पिता को छोड़कर अपनी मां के साथ अपने नाना नानी के घर रहते थे।

सुशांत सिंह राजपूत इस तरह मनाते थे हर साल जन्मदिन, पूजा पाठ के साथ होती थी दिन की शुरुआत

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed