फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिक्स हो गई ऋचा चड्ढा की ‘डर्टी पिक्चर’ के रिलीज की तारीख, ‘कुली नंबर 1’ का क्रिसमस लूटने की तैयारी

Mon, 30 Nov 2020 12:44 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 30 Nov 2020 12:44 PM IST
विज्ञापन
Richa Chadha Shakeela biopic To Have A Christmas Release With Coolie No 1
शकीला, कुली नंबर 1 - फोटो : अमर उजाला

अभिनेत्री ऋचा चड्ढा की बनकर तैयार हो चुकी एक फिल्म 'शकीला' को रिलीज होने का रास्ता मिल गया है। फिल्म के निर्देशक इंद्रजीत लंकेश ने एक इंटरव्यू में यह साफ कर दिया है कि दक्षिण भारतीय फिल्मों की पोर्नोग्राफिक अभिनेत्री शकीला की बायोपिक को वह जल्द ही सिनेमाघरों में उतार देंगे। इसके लिए उन्होंने क्रिसमस यानी 25 दिसंबर की तारीख निश्चित की है। यह फिल्म युवा अभिनेता वरुण धवन और सारा अली खान की ओटीटी पर इस दिन रिलीज होने वाली फिल्म 'कुली नंबर 1' के लिए मुश्किलें बढ़ाएगी।

Richa Chadha Shakeela biopic To Have A Christmas Release With Coolie No 1
शकीला - फोटो : अमर उजाला

इंद्रजीत ने फिल्म 'शकीला' की शूटिंग वर्ष 2018 में शुरू की थी और वह इस फिल्म को इस साल गर्मियों में भी रिलीज करने वाले थे। लेकिन, कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण जब देश में सिनेमाघरों पर ताले लटक गए तो यह फिल्म रिलीज नहीं हो सकी। अब इंद्रजीत ने फैसला किया है वह अपनी इस फिल्म को क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज करेंगे। यह कहानी 90 के दशक में मलयालम फिल्मों में पोर्न स्टार के रूप में काम करने वाली अभिनेत्री शकीला की बायोपिक है। ऋचा चड्ढा इस फिल्म में शकीला का ही मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आएंगी।

Richa Chadha Shakeela biopic To Have A Christmas Release With Coolie No 1
शकीला - फोटो : अमर उजाला

फिल्म 'शकीला' के साथ ऋचा चड्ढा एक तरह से अभिनेत्री विद्या बालन के नक्शे कदम पर चल पड़ी हैं। विद्या ने फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' में जिस तरह सिल्क स्मिता का किरदार निभाकर नई चुनौतियां पेश कीं, वैसे ही ऋचा चड्ढा भी एडल्ट स्टार शकीला का बेहद चुनौतीपूर्ण किरदार पर्दे पर निभाकर बड़ा मुकाम हासिल करना चाहेंगी। ऋचा के साथ फिल्म में पंकज त्रिपाठी, राजीव पिल्लै, राजीव रवींद्रनाथन, आदि कलाकार मुख्य भूमिकाओं में होंगे। निर्देशक इंद्रजीत के अनुसार यह कहानी मानवीय भावना की जीत पर आधारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Richa Chadha Shakeela biopic To Have A Christmas Release With Coolie No 1
शकीला - फोटो : अमर उजाला

इंद्रजीत का कहना है कि मलयालम फिल्म इंडस्ट्री हमेशा से पुरुष प्रधान रही है और जब इसमें शकीला ने कदम रखा तो पूरा दृश्य ही बदल गया। शकीला को फिल्मों में रातों-रात प्रसिद्धि मिल गई और पसंद किया जाने लगा। उनकी फिल्में सौ दिनों तक सिनेमाघरों में चलने लगीं।

विज्ञापन
Richa Chadha Shakeela biopic To Have A Christmas Release With Coolie No 1
शकीला - फोटो : अमर उजाला

मलयालम फिल्मों के बड़े कलाकारों को शकीला की बढ़ती लोकप्रियता से डरने लगने लगा। तो, उन्होंने शकीला की फिल्मों के लिए दिक्कतें बढ़ाना शुरू कर दीं। कई निर्माताओं ने शकीला से अपनी फिल्मों के लिए दिए एडवांस रुपये भी वापस ले लिए। थक हार कर शकीला को वापस अपने छोटे से घर में जाकर रहना पड़ा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed