फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आदित्य नारायण की कार से ICU पहुंचा था ड्राइवर, 63 दिन बाद पीड़ित के परिवार का बड़ा खुलासा

Tue, 15 May 2018 07:40 AM IST
एंटरनेटेमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटेमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 15 May 2018 07:40 AM IST
विज्ञापन
Rickshaw Driver Knocked Down By Aditya Narayan Still not Talk
आदित्य नारायण (फाइल फोटो)
बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण ने 12 मार्च को एक ऑटो रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी थी, जिसमें ऑटो का ड्राइवर बुरी तरह से घायल हो गया था। इसके बाद 64 वर्षीय घायल ड्राइवर को इलाज के लिए कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में एडमिट करवाया गया था लेकिन उसकी हालत लगातार बिगड़ती देख उसे आईसीयू में एडमिट करना पड़ा। 


 
Rickshaw Driver Knocked Down By Aditya Narayan Still not Talk
aditya narayan
इस एक्सीडेंट के बाद पुलिस ने आदित्य को गिरफ्तार कर लिया था और उन पर आईपीसी की धारा 279 और 338 के तहत मामला दर्ज किया था। इसके बाद उन्हें 10 हजार रुपए में जमानत मिल गई। इस घटना के वक्त ऑटो में बैठी एक 32 साल की महिला को भी कुछ चोटें आई थीं।  

 
Rickshaw Driver Knocked Down By Aditya Narayan Still not Talk
Vinay's uncle
इस पूरे घटनाक्रम के 63 दिन बीत जाने के बाद पीड़ित के परिवार वालों का बयान सामने आया है। पीड़ित के भतीजे विजय का कहना है कि मेरे चाचा ने अब तक किसी से कोई बात नहीं की है। उन्होंने कहा कि मेरे चाचा फिलहाल खतरे से तो बाहर आ चुके हैं लेकिन अभी तक उन्होंने किसी से कोई बात नहीं की है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rickshaw Driver Knocked Down By Aditya Narayan Still not Talk
aditya narayan
विनय ने बताया कि डॉक्टरों ने अभी तक उनके गले में पाइप डाल रखी है जो उनकी गर्दन के आस-पास तक गया हुआ है। हो सकता है इसी की वजह से वह अब तक कुछ बोल नहीं पाए हैं। हमें तो अभी यह भी नहीं पता कि वह बोल पाएंगे कि नहीं। 
 
विज्ञापन
Rickshaw Driver Knocked Down By Aditya Narayan Still not Talk
aditya narayan's car
यह घटना लोखंडवाला में इंद्रलोक बिल्डिंग के पास की है। एक्सीडेंट के बाद आदित्य खुद अपनी गाड़ी से घायल महिला को अस्पताल लेकर गए थे लेकिन ड्राइवर और महिला ने आदित्य के खिलाफ एफआईआर लिखवा दी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed