फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बचपन में ऐसे शरारत किया करते थे ऋषि कपूर, बेटी रिद्धिमा ने साझा की पिता की खास तस्वीर

Fri, 17 Jul 2020 12:31 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 17 Jul 2020 12:31 PM IST
विज्ञापन
Riddhima Kapoor shares late actor Rishi Kapoor mischief childhood photo
ऋषि कपूर - फोटो : ट्विटर

बीती अप्रैल  को हमने बॉलीवुड के चमकते सितारे अभिनेता ऋषि कपूर को खो दिया। उन्होंने 30 अप्रैल को आखिरी सांस ली थी। ऋषि कपूर लंबे समय तक कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से ग्रस्त थे। ऋषि कपूर को गुजरे दो महीने से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन उनका परिवार और फैंस हमेशा सोशल मीडिया पर उन्हें याद करते रहते हैं। ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने एक बार फिर से उनको सोशल मीडिया पर याद किया है। 

Riddhima Kapoor shares late actor Rishi Kapoor mischief childhood photo
रिद्धिमा कपूर, ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

रिद्धिमा कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। वह अपने परिवार की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। पिता ऋषि कपूर के निधन के बाद रिद्धिमा उनकी अब तक कई तस्वीरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा कर चुकी हैं। इस बार उन्होंने पिता ऋषि कपूर की बचपन की तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर साझा किया है। 

Riddhima Kapoor shares late actor Rishi Kapoor mischief childhood photo
ऋषि कपूर, ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

ऋषि कपूर बचपन की इस तस्वीर में शरारत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में एक शख्स एक बच्चे के साथ कोल्डड्रिंक एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं। वहीं इन दोनों के बीच में ऋषि कपूर फंसे हुए हैं और मुंह बनाते हुए दिखाई रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए रिद्धिमा कपूर ने लिखा, 'अभी तक की सबसे क्यूट तस्वीर है।' सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर की यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Riddhima Kapoor shares late actor Rishi Kapoor mischief childhood photo
रिद्धिमा कपूर, नीतू कपूर, ऋषि कपूर, - फोटो : सोशल मीडिया

ऋषि कपूर के कई फैंस इस तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हाल ही में रिद्धिमा कपूर अपनी मां और अभिनेत्री नीतू कपूर की जन्मदिन पार्टी का आयोजन करने की वजह से चर्चा में थीं। आठ जुलाई को नीतू कपूर का जन्मदिन था। इस मौके पर कपूर परिवार की तरफ से एक छोटी सी पार्टी का आयोजन किया गया था। इसमें रणबीर कपूर, उनकी बहन रिद्धिमा कपूर साहनी, भतीजी समारा साहनी, करण जौहर और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा शामिल हुए थे। 

 

विज्ञापन
Riddhima Kapoor shares late actor Rishi Kapoor mischief childhood photo
नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं इस पार्टी के बाद सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाह उड़ने लगी कि रणबीर कपूर, करण जौहर और नीतू कपूर कोरोना संक्रमित हो गए हैं। जिस पर रिद्धिमा कपूर ने अपना गुस्सा जाहिर किया था। इस अफवाह के फैलते ही रिद्धिमा कपूर सतर्क हो गईं और उन्होंने ऐसा करने वालों को लताड़ लगाई। रिद्धिमा ने इस फर्जी खबर का स्क्रीनशॉट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा करते हुए लिखा था कि, 'कम से इसकी पड़ताल तो करो। हम फिट हैं, हम ठीक हैं! अफवाह फैलाना बंद करो।'

पढ़ें: लौट के संजय मुंबई आए, जॉन, इमरान, सुनील और जैकी के साथ अब हैदराबाद में नहीं होगी शूटिंग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed