'हेराफेरी', 'हंगामा' और 'धूम' जैसी हिट फिल्मों की हीरोइन रिमी सेन आज 36 साल की हो रही हैं। एक ऐड से फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाली रिमी की कहानी काफी दिलचस्प है।
पीएम मोदी की फैन है ये एक्ट्रेस, फ्लॉप हुईं तो किया कुछ एेसा एक झटके में बन गई थीं करोड़पति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिमी सेन पहली बार एक कोक के ऐड में दिखी थीं। इस दौरान प्रियदर्शन को नए चेहरे की जरूरत थी। उन्होंने रिमी को फिल्म ऑफर की। रिमी ने ऑफर एक्सेप्ट कर लिया। ये फिल्म थी 2003 में आई प्रियदर्शन की 'हंगामा'। जिसमें उनके साथ थे 'आफताब' और 'अक्षय खन्ना'। ये फिल्म हिट रही।
पढ़ें- B'Day Spl: 'बैडमैन' ने कटरीना कैफ के साथ दिया था ऐसा सीन, देख उड़ गए थे बिग बी के होश
बस यहीं से रिमी के करियर की शुरुआत हो गई थी। रिमी सेन का जन्म 21 सितंबर 1981 को कोलकाता में हुआ। रिमी का असली नाम शुभोमित्रा सेन है। रिमी नाम उन्हें ग्लैमर की दुनिया ने दिया है।
पढ़ें- 'श्री कृष्ण' बनाने वाले रामानांद सागर की पड़पोती की तस्वीरें हुईं Viral
रिमी सेन एक अच्छी एक्ट्रेस हैं लेकिन फिल्मों में वो अपनी जगह नहीं बना पाई। एक्टिंग के अलावा रिमी शानदार कथक डांसर भी हैं। उनके इस हुनर को हालांकि कम ही लोग जानते हैं।
पढ़ें- महेश भट्ट की खोज थी 'आशिकी' की अनु, आज इनको देख आ जाएगा रोना
रिमी खुद को भाग्यशाली मानती हैं कि उन्हें फिल्मों में आने के लिए किसी तरह का खास संघर्ष नहीं करना पड़ा। हिट फिल्म 'हंगामा' में काम करने का ऑफर खुद फिल्म के निर्देशक प्रियदर्शन ने दिया था।