ऋषभ पंत के साथ आज शुक्रवार (30 दिसंबर) सुबह बड़ा हादसा हुआ। रुड़की के पास नारसन बॉर्डर पर मोहम्मदपुर झील के मोड़ पर उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में ऋषभ के सिर, पैर और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं। ऋषभ का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस खबर के बाद से ही उनके फैंस बहुत परेशान हो गए हैं और उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। इस बीच अब बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अपने लेटेस्ट पोस्ट के कारण चर्चा में बनी हुई हैं। क्रिकेटर के फैंस उर्वशी को ट्रोल कर रहे हैं।
Urvashi Rautela: ऋषभ पंत के एक्सीडेंट के बाद ट्रोल हुईं उर्वशी रौतेला, लोग बोले- भाभी जी शर्म करो...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उर्वशी ने मांगी दुआ
दरअसल, उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में उर्वशी बला की खूबसूरत लग रही हैं। अभिनेत्री ने अपनी इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, 'प्रार्थना कर रही हूं।' हालांकि, अभिनेत्री ने इस तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन में ऋषभ पंत का नाम नहीं लिखा है, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि उर्वशी ने यह पोस्ट ऋषभ के लिए ही शेयर किया है, क्योंकि उन्होंने यह पोस्ट ऋषभ पंत के एक्सीडेंट के थोड़ी बाद ही शेयर किया है। उर्वशी के इस पोस्ट ने ऋषभ पंत के फैंस का ध्यान खींचा, जिसके बाद से वह यूजर्स के निशाने पर आ गईं।
A post shared by Urvashi Rautela (@urvashirautela)
Payal Rohtagi: ऑनलाइन ठगी का शिकार हुईं 'बिग बॉस' फेम पायल रोहतगी, ठगों ने अकाउंट से उड़ाई मोटी रकम
उर्वशी हुईं ट्रोल
उर्वशी की इस पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, 'इधर ऋषभ का एक्सीडेंट हुआ पड़ा है और आपको सजने की पड़ी है।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'भाई अस्पताल में हैं और आप यहां फोटो डाल रहीं हैं।' एक ने लिखा, 'भाभी जी शर्म करो। भैयाजी अस्पताल में हैं और आप हॉट तस्वीर डाल रही हो। एक ने लिखा, 'व्हाइट ड्रेस में कौन प्रार्थना करता है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'एक्सीडेंट के टाइम पर ऐसा पोस्ट करना आपको शोभा नहीं देता है।'
बोल्डनेस के लिए निक्की तंबोली ने पहन लिया इतना डीप नेक ब्लाउज
क्यों ट्रोल हुईं उर्वशी?
हमेशा से ही उर्वशी का नाम ऋषभ पंत के साथ जोड़ा जाता है। हालांकि, उन्होंने साफ कर दिया था कि उनका आरपी कोई और है, बावजूद इसके यूजर्स उन्हें अभी भी ऋषभ के नाम से ही चिढ़ाते हैं। बता दें कि इस तस्वीर में सफेद रंग के कपड़े पहने हुए उर्वशी एक परी जैसी लग रही हैं। उर्वशी ने अपने इस लुक को ईयरिंग्स, मांग टीका के साथ कंप्लीट किया है।
Bigg Boss 16: बिग बॉस ने कर दिया बड़ा खेल, शालीन भनोट और सुंबुल के गेम प्लान का हुआ पर्दाफाश