फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

म्यूजिक कंपोजर बने अमिताभ बच्चन, इस बॉलीवुड एक्टर से गवाया गाना

Sat, 14 Apr 2018 05:04 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 14 Apr 2018 05:04 PM IST
विज्ञापन
Rishi Kapoor Becomes Singer For Music Composer Amitabh Bachchan IN Film 102 Not Out
अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन ने कई फिल्मों के लिए गाना गाया है। उनकी गायिकी को लोगों ने पसंद भी खूब किया है। अब वह म्यूजिक कंपोजर भी बन गए हैं। अपनी अगली फिल्म '102 नॉट आउट' के लिए उन्होंने एक गाने का संगीत कंपोज किया है। संगीतकार बनते ही बिग बी ने एक बॉलीवुड एक्टर को भी गायक बना डाला।

Rishi Kapoor Becomes Singer For Music Composer Amitabh Bachchan IN Film 102 Not Out
rishi kapoor

अमिताभ बच्चन ने अपने कंपोज किये गीत को गाने का मौका ऋषि कपूर को दिया। जिस गाने को ऋषि कपूर ने गाया वह फिल्म '102 नॉट आउट' में उन्हीं पर फिल्माया गया है। यही नहीं, ऋषि कपूर के साथ-साथ अमिताभ बच्चन ने भी इसे अपनी आवाज दी है।

Rishi Kapoor Becomes Singer For Music Composer Amitabh Bachchan IN Film 102 Not Out
अमिताभ बच्चन

ऋषि कपूर और अमिताभ बच्चन की इस ड्यूएट का नाम है 'बडुम्बा'। इस शब्द का इस्तेमाल अमिताभ बच्चन अक्सर किया करते हैं, खासकर जब उन्हें अपनी खुशी जाहिर करनी होती है। इस गाने की शूटिंग मुंबई के फिल्म सिटी में की गई। यह एक प्रमोश्नल गाना है जिसे फिल्माने में पूरे तीन दिन लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rishi Kapoor Becomes Singer For Music Composer Amitabh Bachchan IN Film 102 Not Out
102 Not Out

फिल्म '102 नॉट आउट' के निर्देशक उमेश शुक्ला ने बताया कि वह इन दोनों दिग्गज अभिनेताओं के लिए एक मैशअप सॉन्ग चाहते थे। निर्देशक ने कहा, 'मैं चाहता था कि फिल्म में एक ऐसा गाना हो जो इन दो कलाकारों के पुराने गाने-  'लंबू जी टिंगु जी' (कूली) और 'चल मेरे भाई' (नसीब) को मिलाकर तैयार किया गया हो।' मगर अमिताभ बच्चन के कहने पर फिल्म के लिए नया गाना लिखा गया।

विज्ञापन
Rishi Kapoor Becomes Singer For Music Composer Amitabh Bachchan IN Film 102 Not Out
102 नोट आउट - फोटो : self
अमिताभ बच्चन ने फिल्म '102 नॉट आउट' के लिए दो गाने गाए हैं। इनमें से एक रैप सॉन्ग (बडुम्बा) है। इसकी रिकॉर्डिंग की एक क्लिप कुछ दिनों पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। 

 

3:30 am .. in the recoding studio .. trying to rap for the new song for 102 Not Out .. fun becoming .. hahaeha

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed