फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rishi Kapoor Death Anniversary: गहने गिरवी रख जब कर्ज में डूबने वाले थे राज कपूर, तब ऋषि ऐसे बने पिता का सहारा

Sun, 30 Apr 2023 09:55 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 30 Apr 2023 09:55 AM IST
विज्ञापन
rishi kapoor death anniversary know some unheard stories of film industry romantic actor
ऋषि कपूर - फोटो : amar ujala

ऋषि कपूर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता थे, भले ही अब वह हमारे बीच में नहीं हैं, लेकिन उनसे जुड़े तमाम किस्से और कहानियां आज भी याद की जाती हैं। अभिनेता ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। सोशल मीडिया पर फैंस अभिनेता को नम आंखों से याद कर रहे हैं। ऋषि कपूर एक ऐसी शख्सियत थे जिनको हमेशा खुलकर जिंदगी जीने के लिए जाना जाता है। अभिनेता ने अपने 50 साल के करियर में तकरीबन 121 फिल्मों में काम किया है, तो चलिए आज आपको उनकी जिंदगी से जुड़ा एक किस्सा बताते हैं। 

rishi kapoor death anniversary know some unheard stories of film industry romantic actor
बॉबी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ऋषि कपूर ने फिल्म बॉबी से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसी फिल्म से डिंपल कपाड़िया ने भी महज 16 साल की उम्र में डेब्यू किया था। दोनों की यह पहली फिल्म थी और बॉबी जबरदस्त हिट साबित हुई थी। इसके बाद तो ऋषि कपूर ने बड़े पर्दे पर रोमांटिक हीरो से लेकर माफिया डॉन तक का किरदार निभाया। सिर्फ इतना ही नहीं, फिल्म 'कपूर एंड सन्स' में इन्होंने 90 साल के बूढ़े शख्स का भी रोल किया। 

इसे भी पढ़ें- PS-2 ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, KKBKKJ की हालत पस्त

rishi kapoor death anniversary know some unheard stories of film industry romantic actor
मेरा नाम जोकर - फोटो : सोशल मीडिया

ऋषि कपूर के बारे में कहा जाता था कि उन्होंने अपने पिता को कर्ज में डूबने से बचाया था। दरअसल अभिनेता, निर्देशक और प्रोड्यूसर राज कपूर की क्लासिक फिल्म मेरा नाम जोकर जिस दौर में रिलीज हुई थी, उस वक्त सभी को इससे काफी उम्मीद थी। यह राज कपूर के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक थी। इसमें उन्होंने अपनी पूरी जान झोंक दी थी, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई। इस फिल्म में ऋषि कपूर ने राज कपूर के बचपन का किरदार निभाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
rishi kapoor death anniversary know some unheard stories of film industry romantic actor
बॉबी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इसके बाद ऋषि कपूर ने बॉबी से डेब्यू किया, लेकिन इससे पहले इस फिल्म में राजेश खन्ना को कास्ट किया जाना था, क्योंकि राज कपूर की मेरा नाम जोकर पिट गई थी और वह काफी कर्ज में डूब गए थे, इसी वजह से वह इस फिल्म में किसी बड़े स्टार को कास्ट नहीं कर सके और उन्होंने ऋषि कपूर को इस फिल्म में लिया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हो गई।

विज्ञापन
rishi kapoor death anniversary know some unheard stories of film industry romantic actor
ऋषि कपूर - फोटो : Social media

इस फिल्म के बारे में बात करते हुए एकबार ऋषि कपूर ने खुद बताया था कि राज कपूर ने बॉबी उनको लॉन्च करने के उद्देश्य से नहीं बनाई थी। उन्होंने तो यह फिल्म इसलिए बनाई थी, ताकि वह बड़े बजट में बनी अपनी फ्लॉप फिल्म मेरा नाम जोकर का कर्ज उतार सकें और ऐसा ही हुआ।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed