फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत-पाकिस्तान के रिश्ते पर ऋषि कपूर ने दिया बड़ा बयान, कहा- जिंदगी भर लड़ते रहेंगे ये....

Tue, 24 Jul 2018 12:06 PM IST
पूर्णिमा आचार्य, अमर उजाला
पूर्णिमा आचार्य, अमर उजाला Updated Tue, 24 Jul 2018 12:06 PM IST
विज्ञापन
rishi kapoor give a big statement about india pakistan relation shocked everyone

फिल्म 'मुल्क' की स्टारकास्ट फिल्म का प्रमोशन करने दिल्ली पहुंची थी जहां सभी सितारों ने समाज में चल रहे बड़े मुद्दों पर खुलकर बात की। सिर्फ इतना ही नहीं फिल्म के निर्देशक अनुभव सिन्हा, एक्टर ऋषि कपूर और रजत कपूर ने भी कई सामाजिक मुद्दों से लेकर पॉलिटिकल समस्याओं पर भी अपनी राय रखी। जहां एक तरफ रजत कपूर ने कहा कि ने कहा कि यह कोई हिन्दू या मुसलमान का मामला नहीं है ये तो इंसानियत का मामला है। इंसान को सिर्फ दूसरे इंसान में अच्छाई ढूंढनी चाहिए। वहीं ऋषि कपूर भारत-पाकिस्तान के रिश्ते पर बोलते नजर आए। 

rishi kapoor give a big statement about india pakistan relation shocked everyone

ऋषि कपूर ने मीडिया के सामने चिल्लाते हुए कहा कि अमेरिका भी उत्तर कोरिया से बात कर रहा है। समझौते के लिए विचार विमर्श कर रहा है लेकिन भारत-पाकिस्तान अभी भी लड़ते नजर आ रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि भारत-पाकिस्तान पहले भी लड़ रहे थे, आज भी लड़ रहे हैं और आगे भी लड़ते ही रहेंगे। उन्हें आमने सामने बैठकर समझौता करना नहीं आता। उन्होंने दोनों देशों को सलाह देते हुए कहा कि- 'अरे एक दूसरे के साथ बैठो और इस लड़ाई का हल निकालो...। इस एक लड़ाई के चलते कितना कुछ प्रभावित हो रहा है।'

rishi kapoor give a big statement about india pakistan relation shocked everyone
ऋषि कपूर

ऋषि कपूर ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि ये फिल्म सिर्फ एक परिवार की कहानी है। मुल्क में सिर्फ वही दिखाया गया है जो आज के समाज हो रहा है। इन समस्याओं का हल किसी के पास नहीं है। जात-पात की लड़ाई बहुत पहले से चलती आ रही है और आगे भी चलती रहेगी। शायद ही कभी इसमें कोई सुधार हो सके। आज के इस समय में भी लोग इतनी एजुकेशन के बावजूद समुदायों के बारे में सोचते नजर आते हैं। लोगों को जैसा सिखा दिया जाता है वैसा ही वो सोचने लगते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
rishi kapoor give a big statement about india pakistan relation shocked everyone
rishi kapoor

फिल्म के डायरेक्टर और एक्ट्रेस तापसी पन्नू के साथ एक स्वर मिलाते हुए ऋषि कपूर ने कहा कि मॉब लिंचिंग जैसी घटनाओं के बारे में चर्चा करना ही शर्म की बात है। ये देश में हो रहा है ऐसा सोचते हुए भी डर लगता है। भारत एक ऐसा देश है जहां लोग प्रेम और भाईचारे के साथ रहना जानते हैं लेकिन इस तरह की घटनाएं आपके देश को शर्मसार करती हैं। आप खुद सोचने लग जाते हैं कि इतने क्वालिफाइड होने के बावजूद आप कहां रह रहे हो। क्यो सोच रहे हो और कैसे जी रहे हो। इन प्रश्नों का किसी के पास कोई जवाब नहीं होता। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed