{"_id":"5b04d9894f1c1beb7e8b5282","slug":"rishi-kapoor-likes-alia-bhatt-and-this-tweet-conformation-for-ranbir-and-alia-linkup","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आलिया की तारीफ में कुछ ऐसा बोले ऋषि कपूर, सुनकर आलिया भी हो जाएंगी खुश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आलिया की तारीफ में कुछ ऐसा बोले ऋषि कपूर, सुनकर आलिया भी हो जाएंगी खुश
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 15 Jun 2018 07:47 PM IST
विज्ञापन
ranbir, alia
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अफेयर की चर्चा बी टाउन में इन दिनों जोरों पर है। दोनों करण जौहर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में साथ काम कर रहे हैं। फिल्म के सेट के अलावा दोनों अक्सर मूवी डेट और डिनर डेट पर देखे जाते हैं। हाल ही में सोनम कपूर की शादी के रिसेप्शन पर साथ पहुंचकर दोनों ने इन अफवाहों को और गरम कर दिया है। सोनम कपूर के रिसेप्शन की एक फोटो आलिया ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर डालकर ‘YESS’ लिखा था। इसके बाद कई लोगों ने कहा था कि आलिया भट्ट अपनी तरफ से मीडिया में आ रहीं खबरों पर मुहर लगा चुकी हैं।
Trending Videos
Ranbir and Alia
ऋषि कपूर ने मंगलवार को ट्वीट कर भट्ट परिवार को शुक्रिया कहा है। ऋषि कपूर के इस ट्वीट के बाद से ही रणबीर और आलिया के लिंकअप की खबरों को कन्फर्म माना जा रहा है। इससे पहले रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने आलिया की फोटो पर कमेंट कर अपना प्यार जताया था। वहीं जब रणबीर कपूर से कटरीना कैफ को प्यार था तब नीतू सिंह उन्हें पसंद नहीं करती थीं। रणबीर से रिश्ते खत्म होने के बाद हाल ही में कटरीना ने उनकी मां नीतू कपूर को इग्नोर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
rishi kapoor and ranbir kapoor
ऋषि कपूर ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘मैंने भट्ट परिवार के ज्यादातर हुनरमंद लोगों के साथ काम किया है। महेश भट्ट, मुकेश भट्ट, रॉबिन भट्ट, पूर्णिमा जी, सोनी भट्ट, पूजा भट्ट, इमरान हाशमी, आलिया भट्ट। आप सब का शुक्रिया।’
Have worked with most of the talented Bhatt family(and relatives). Mahesh Bhatt,Mukesh Bhatt,Robin Bhatt,Purnima ji, Soni Bhatt, Pooja Bhatt, Emran Hashmi, Alia Bhatt. Thank you all!
— Rishi Kapoor (@chintskap) May 22, 2018
आलिया भट्ट
हाल ही में एक इंटरव्यू में आलिया भट्ट से जब मौजूदा रिलेशनशिप के बारे में पूछा गया, तो आलिया ने कहा, 'मेरा चेहरा लाल हो रहा है और मैं कंट्रोल नहीं कर सकती।' इसके बाद आलिया भट्ट स्माइल के साथ अपना चेहरा छिपाती नजर आई थीं।
विज्ञापन
Ranbir and Alia
आलिया और अपने रिलेशनशिप पर रणबीर कपूर का बयान भी सामने आ चुका है। एक इंटरव्यू में रणबीर ने कहा था - 'एक लड़के के तौर पर मेरा आलिया पर क्रश है।' जब रणबीर से 'राजी' फिल्म के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा - 'मैंने एक हफ्ते पहले फिल्म देखी, यह भारतीय सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों में से एक है।' बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में साथ काम कर रहे हैं।

कमेंट
कमेंट X