फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लीक हुआ ऋषि कपूर के अंतिम क्षणों का वीडियो, अस्पताल को भेजा गया लीगल नोटिस

Sat, 02 May 2020 05:16 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 02 May 2020 05:16 AM IST
विज्ञापन
Rishi Kapoor s video from ICU leaks online FWICE protest against hospital
rishi kapoor - फोटो : अमर उजाला

ऋषि कपूर के अंतिम क्षणों में शूट की गई वीडियो के लीक होने के मामले में तूल पकड़ लिया है। फिल्म बॉडी, फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने मुंबई स्थित एन एच रिलायंस अस्पताल के खिलाफ विरोध दर्ज कराया है।  फेडरेशन ने वीडियो को अनैतिक बताते हुए इसे गौरवशाली और गरिमापूर्ण जीवन जीने वाले के अधिकार का उल्लंघन कहा है।

Rishi Kapoor s video from ICU leaks online FWICE protest against hospital
ashok pandit

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज के अध्यक्ष अशोक पंडित ने एक पत्र लिखकर इस वीडियो पर आपत्ति जताई है। इस पत्र में लिखा है कि ये वीडियो व्हाट्सअप के माध्यम से वायरल हो रही है जिसमें आईसीयू में मरीज के साथ एक नर्स दिख रही। यह रोगी या उसके परिवार के सदस्यों की अनुमति के बिना गुप्त तरीके से ली गई है।

Rishi Kapoor s video from ICU leaks online FWICE protest against hospital
Rishi Kapoor - फोटो : Social Media

पत्र में आगे लिखा है कि ऋषि कपूर के वीडियो फुटेज से पता चलता है कि नैतिक चिकित्सा पद्धतियों का पालन नहीं किया गया है और वास्तव में समझौता किया गया है। इसलिए निवेदन करते हैं कि यह पता लगाने के लिए कि आपके अस्पताल में ऐसी घटना कैसे हुई और जिम्मेदारी तय करने और सख्त कार्रवाई शुरू करने के लिए तुरंत एक गहन जांच शुरू की जाए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rishi Kapoor s video from ICU leaks online FWICE protest against hospital
Rishi Kapoor - फोटो : Social Media

इस शिकायत पर अस्पताल की तरफ से बयान जारी किया गया है। अस्पताल के फेसबुक के आधिकारिक पेज पर एक पोस्ट में लिखा गया है, 'सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल के प्रबंधन का एक संदेश। जीवनभर के लिए सम्मान। हमें यह जानकारी मिली है कि हमारे एक मरीज का एक वीडियो डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामने आ रहा है। सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में मरीज की गोपनीयता और निजता हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और हम इस तरह के कार्यो की कड़ी निंदा करते हैं। अस्पताल प्रबंधन घटना की जांच कर रहा है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।'

विज्ञापन
Rishi Kapoor s video from ICU leaks online FWICE protest against hospital
rishi kapoor - फोटो : अमर उजाला

ऋषि कपूर का गुरुवार सुबह निधन हो गया था, जिसके बाद उनके अंतिम क्षणों का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। एक अन्य वीडियो में पुजारी के साथ दिवंगत अभिनेता के बेटे रणबीर कपूर को देखा गया, जिसमें ऋषि अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए हैं उनके पार्थिव शरीर के साथ अंतिम क्रिया कर्म किया जा रहा है।

ऋषि कपूर को अपना बेटा मानते थे धर्मेंद्र, निधन की खबर सुनकर आए सदमे में
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed