फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sharmaji Namkeen: जब शूटिंग के दौरान ऋषि कपूर ने जूही चावला को कहा इनसिक्योर एक्टर, अभिनेत्री को कई बार लगाई थी फटकार

Tue, 22 Mar 2022 08:02 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 22 Mar 2022 08:02 PM IST
विज्ञापन
Rishi Kapoor Screamed at Juhi Chawla on the sets of Sharmaji Namkeen for behaving like an insecure actor
शर्माजी नमकीन फिल्म का पोस्टर और जूही चावला - फोटो : सोशल मीडिया

दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म 'शर्माजी नमकीन' 31 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। साल 1992 में पहली बार ऋषि कपूर और जूही चावला 'बोल राधा बोल' में बड़े पर्दे पर साथ नजर आए थे। अब दोनों आखिरी बार 'शर्माजी नमकीन' में साथ नजर आएंगे। इस फिल्म के बारे में बात करते हुए जूही चावला अपने आंसू नहीं रोक पाईं और उन्होंने अभिनेता से जुड़ी कई बातें बताईं। 'शर्माजी नमकीन' ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म है। कैंसर के चलते 2020 में ऋषि कपूर का निधन हो गया था।

Rishi Kapoor Screamed at Juhi Chawla on the sets of Sharmaji Namkeen for behaving like an insecure actor
शर्माजी नमकीन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री जूही चावला ने फिल्म में काम करने के अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि यह फिल्म मजेदार होने के साथ ही दिल तोड़ने वाली है। चिंटू जी के निधन के बाद एक्सेल एंटरटेनमेंट के रितेश सिधवानी ने मुझे फोन किया और कहा कि हम इस फिल्म को पूरा करेंगे। इसे अंत तक लेकर जाएंगे। इस पर मैं ऐसी थी कि फिल्म मुझे पसंद है, चिंटू जी के साथ काम करना मुझे पसंद तो ऐसे में फिल्म को पूरा करना हमारे लिए एक भावनाओं के गुलदस्ते जैसा था। लेकिन अब मुझे खुशी है कि फिल्म पूरी हुई और रिलीज के लिए तैयार है।

Rishi Kapoor Screamed at Juhi Chawla on the sets of Sharmaji Namkeen for behaving like an insecure actor
जूही चावला - फोटो : सोशल मीडिया

जब जूही चावला से ऋषि कपूर के साथ काम करने की उनकी सबसे प्यारी याद के बारे में पूछा गया, तो जूही ने मुस्कुराते हे कहा कि ऐसी बहुत सी यादें हैं। उन्होंने कहा कि अपने करियर की शुरुआत में मैं उनके साथ काम करने में डरती थी क्योंकि मैं न्यूकमर थी। वहीं, शर्माजी नमकीन में ऋषि कपूर के साथ काम करने के बारे में जूही ने कहा कि उन्हें हमेशा ऋषि कपूर से डांट पड़ती थी। अब जब भी वह मुझे डांटते तो मैं हंस जाती थीं। उनके साथ काम करने में बहुत मजा आया। वह प्यार से डांटा करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rishi Kapoor Screamed at Juhi Chawla on the sets of Sharmaji Namkeen for behaving like an insecure actor
जूही चावला - फोटो : सोशल मीडिया

सेट पर एक दिन को याद करते हुए जूही ने कहा कि एक दिन मैं बार-बार मॉनिटर पर जाकर अपने सीन देख रही थी। मेरे मन में चल रहा था कि चिंटू जी इतना अच्छा कर रहे हैं। अगर मैं अच्छे से नहीं करूंगी तो अच्छा नहीं लगेगा। इसलिए मैं मॉनिटर की तरफ दौड़ती कि क्या मैंने सही किया है। इस पर चिंटू जी ने कहा कि मॉनिटर एक्टर के लिए नहीं है। आप एक इनसिक्योर एक्टर की तरह क्यों बरताव कर रही हैं। साथ ही उन्होंने हितेश को भी कहा कि आप जूही को मॉनिटर देखने की अनुमति कैसे दे सकते हैं।

विज्ञापन
Rishi Kapoor Screamed at Juhi Chawla on the sets of Sharmaji Namkeen for behaving like an insecure actor
शर्माजी नमकीन का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

जूही चावला ने बताया कि जब पहली बार उन्होंने शर्माजी नमकीन की स्क्रिप्ट पढ़ी थी तो ऐसा लगा कि यह फिल्म ऋषि कपूर के लिए ही है। उन्यहोंने कहा कि यह स्क्रिप्ट उनके लिए एकदम सही थी। जिस क्षण मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी, मैं उन पंक्तियों को ऋषि जी को बुलते हुए सुन सकती थी। अब फिल्म रिलीज होने जा रही है, तो हम सभी बहुत खुश हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed