{"_id":"5d7220f78ebc3e014a6882f6","slug":"rishi-kapoor-will-come-india-from-newyork-before-ganesh-chaturthi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऋषि कपूर के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, गणपति विसर्जन तक घर लौटेगा कपूर खानदान का चिराग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऋषि कपूर के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, गणपति विसर्जन तक घर लौटेगा कपूर खानदान का चिराग
Fri, 06 Sep 2019 03:59 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 06 Sep 2019 03:59 PM IST
विज्ञापन
Rishi Kapoor and Neetu Kapoor
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी सिनेमा के पहले लवर ब्वॉय रहे ऋषि कपूर को चाहने वालों के लिए खुशखबरी है। जन्मदिन पर अपने घर मुंबई न लौट पाए ऋषि गणपति विसर्जन तक मुंबई लौट आएंगे। ये जानकारी खुद उनके भाई रणधीर कपूर ने साझा की है। ऋषि कपूर का जन्मदिन 4 सितंबर को था।
Neetu Kapoor and Rishi Kapoor
- फोटो : Viral Bhayani, Instagram
उससे पहले ही कई महीनों से इस बात के कयास लगाए जाने लगे थे कि इस बार वह अपना जन्मदिन पूरे परिवार के साथ मुंबई में अपने घर पर ही मनाएंगे। जन्मदिन की पूर्वसंध्या पर उनकी एक फोटो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई जिसमें बताया जा रहा था कि ये फोटो ऋषि कपूर और उनकी पत्नी नीतू कपूर की अमेरिका से भारत रवाना होते वक्त की है।
Rishi Kapoor and Randhir Kapoor
- फोटो : twitter
बाद में ये बात सच नहीं निकली तो उनके फैंस काफी निराश हुए। इन फोटो औऱ वीडियोज के बारे में बात किए जाने पर ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर ने इन्हें फेक बताया और कहा कि वह अब भी अमेरिका में ही हैं और उनका इलाज पूरा न होने के चलते वह जन्मदिन पर घऱ नहीं लौट पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rishi Kapoor
- फोटो : instagram
रणधीर कपूर ने ये भी खुशखबरी दी कि ऋषि कपूर का 10 सितंबर को मुंबई आने का कार्यक्रम है यानी कि वह मुंबई में धूमधाम से होने वाले गणपति विसर्जन से पहले मुंबई आ जाएंगे। हालांकि, इस बार कपूर परिवार ने गणपति स्थापना का आरके स्टूडियो का कार्यक्रम इस साल से स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
ऋषि कपूर और रणबीर कपूर
ऋषि कपूर पिछले साल से न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करवा रहे हैं। उन्हें वहां गए एक साल पूरा हो रहा है। इस दौरान वह अपनी मां कृष्णा राज कपूर के अंतिम संस्कार में भी नहीं पहुंच पाए थे।