{"_id":"5a00635d4f1c1b3c3d8b5b9e","slug":"rituparna-sengupta-was-disturbed-after-shoot-rape-scene-for-film-mittal-vs-mittal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस रेप सीन के बाद सदमे में आ गई थी ये हीरोइन, मिल चुका है नेशनल अवॉर्ड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस रेप सीन के बाद सदमे में आ गई थी ये हीरोइन, मिल चुका है नेशनल अवॉर्ड
Tue, 07 Nov 2017 07:56 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
Updated Tue, 07 Nov 2017 07:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
कुछ फिल्में ऐसी होती है, जो स्टार्स की जिंदगी को प्रभावित कर जाती हैं। फिल्म के कई सीन को तो वे कोशिश करके भी नहीं भूला पाते और फिल्म के उस सीन उनकी असल जिंदगी भी प्रभावित होने लग जाती है। कुछ ऐसा ही हुआ रितुपर्णा सेन गुप्ता के साथ, जो एक सीन से इतने सदमे में आ गई थी कि डर के कारण नींद से जाग जाती थी। आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहीं रितुपर्णा की पहली फिल्म शेत पाथोर एर थाला थी। वहीं उन्हें तीसरा कौन से बॉलीवुड में कदम रखा।
2 of 5
फिल्म दहन में अपने बोल्ड किरदार के लिए उन्हें 1998 में नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिला। रितुपर्णा उन हीरोइनों में शुमार रही हैं जो अपने किरदार को रियल लुक देने के लिए किसी भी हद तक चली जाती हैं। लेकिन उनका यही डेडीकेशन फिल्म 'मित्तल वर्सेस मित्तल' के दौरान भारी पड़ गया था। दरअसल फिल्म के लिए एक रेप सीन शूट किया जाना था।
3 of 5
एक्ट्रेस रितुपर्णा सेन गुप्ता के साथ यही हुआ था। एक फिल्म के लिए उन्होंने रेप सीन शूट किया था, लेकिन इस सीन ने उन्हें इस कदर तोड़कर रख दिया था कि वो रात को सोते-सोते ही डर जातीं और पसीने से तर हो जातीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रितुपर्णा के अपोजिट फिल्म में रोहित रॉय थे। सीन में रोहित रॉय को उनका रेप करना था। लाइट्स, कैमरा, एक्शन....शूट शुरू हुआ और रितुपर्णा ने जिस तरह से वो सीन शूट किया, उससे सभी के रौंगटे खड़े हो गए। सीन तो एक ही झटके में शूट हो गया, लेकिन उसके बाद रितुपर्णा कई दिनों तक चैन से सो नहीं पाईं।
विज्ञापन
5 of 5
इसका खुलासा उन्होंने एक इंटरव्यू में भी किया था। बकौल रितुपर्णा, 'वो रेप सीन कई दिनों तक मेरे सपनों में आता रहा। मैं सो नहीं पाती थी और उसके बारे में सोचते ही मुझे पसीना आ जाता था। निर्देशक को जब रितुपर्णा की इस हालत का अहसास हुआ तो उन्होंने फिल्म के बाकी सीन्स को टोन डाउन कर दिया, जिससे कि रितुपर्णा को और सदमा ना लगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।