सब्सक्राइब करें

श्रीसंथ से जॉन अब्राहम तक हर बड़े स्टार के साथ रहा रिया सेन का अफयेर, खुद लीक कराया अपना अश्लील MMS

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Thu, 24 Jan 2019 06:53 AM IST
विज्ञापन
riya sen birthday special sreesanth to john abraham affair and her controversies
riya sen
हिंदी और बंगाली फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस मुनमुन सेन की बेटी और एक्ट्रेस रिया सेन आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। रिया रुपहले पर्दे पर तो कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं लेकिन विवादों से उनका गहरा नाता रहा है। रिया ने फिल्म 'स्टाइल' से अपने करियर की शुरुआत की थी। उनकी हिट फिल्मों में 'स्टाइल', 'झंकार बीट्स' और 'अपना सपना मनी-मनी' जैसी फिल्में ही याद आती हैं जबकि रिया ने बॉलीवुड में करीब 30 फिल्में की हैं।
Trending Videos
riya sen birthday special sreesanth to john abraham affair and her controversies
riya sen
अब रिया पूरी तरह से बंगाली फिल्मों की तरफ रुख कर चुकी हैं लेकिन बॉलीवुड उनसे जुड़े विवादों को कभी नहीं भूल पाएगा। रिया के विवादों में उनके एमएमएस लीक होने से लेकर रेव पार्टी में मिलने तक के किस्से शामिल हैं। बॉलीवुड में पैर जमाने की होड़ में उनके हाथ या तो विवाद लगे या फिर बी ग्रेड फिल्में। स्टार किड होने के बाद भी रिया सफल अभिनेत्री के तौर पर खुद को स्थापित नहीं कर पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
riya sen birthday special sreesanth to john abraham affair and her controversies
riya sen
रिया सेन को फिल्म ना मिलने की एक वजह उनका खराब बर्ताव भी था। डायरेक्टर से लेकर फिल्म यूनिट का हर मेंबर उनके बुरे बर्ताव से परेशान रहता था। इसके अलावा रिया अपने अफेयर को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहीं। उनके ब्वॉयफ्रेंड में अक्षय खन्ना से लेकर लेखक सलमान रुशदी तक का नाम शामिल है। जबकि रुशदी रिया से दोगुनी उम्र के थे।
riya sen birthday special sreesanth to john abraham affair and her controversies
riya sen
रिया ने अक्षय खन्ना के साथ फिल्म 'लव यू हमेशा' में काम किया था। इसी फिल्म के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और फिर दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे। अफसोस की बात ये रही कि ये फिल्म कभी रिलीज नहीं हो पाई। रिया और अक्षय का रिलेशन कुछ समय तक तो ठीक चला फिर दोनों के बीच आ गए जॉन अब्राहम। जो उस दौरान एक सफल मॉडल की तरह उभर रहे थे।
 
विज्ञापन
riya sen birthday special sreesanth to john abraham affair and her controversies
riya sen
अब रिया का दिल जॉन पर आ गया तो अक्षय से उन्होंने ब्रेकअप कर लिया। मीडिया में दोनों के अफेयर की खूब खबरें आई थीं। हालांकि जॉन से ब्रेकअप के बाद अक्षय और रिया एक बार फिर साथ आए थे और अपने रिश्ते को दूसरा मौका दिया था लेकिन इस बार रिया की जिंदगी में उस समय के उभरते क्रिकेटर श्रीसंथ ने एंट्री ले ली। इस वजह से एक बार  रिया का ब्रेकअप हो गया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed