मशहूर टेलीविजन होस्ट और प्रोड्यूसर रघु राम की पत्नी नताली डि लुसियो ने हाल ही में 6 जनवरी को बेटे को जन्म दिया है। कनाडियाई सिंगर नताली ने मुंबई के सूर्या अस्पताल में बेटे को जन्म दिया था। बेटे के जन्म के बाद से ही दोनों के दोस्तों और कई सेलिब्रिटीज ने इन दोनों को बच्चे के जन्म की बधाई दी है। इसी बीच दोनों को एक खास बधाई मिली है।
एक्स वाइफ ने दी 'रोडीज' फेम रघु राम को बेटे के जन्म पर बधाई, पत्नी नताली ने ऐसे दिया जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटे के जन्म के बाद से ही रघु और नताली काफी खुश नजर आ रहे हैं। दोनों ने बेटे के नाम की भी घोषणा कर दी है। दोनों ने बेटे का नाम 'रिदम' रखा है। हालांकि बच्चे की झलक अब तक किसी ने भी नहीं देखी है। लेकिन फैन्स को बच्चे की पहली झलक का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच रघु और उनकी पत्नी नताली को रघु की पहली पत्नी सुगंधा गर्ग ने बेटे के जन्म के लिए बधाई दी है।
सुगंधा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में रघु राम अपने बेटे को गोद में लिए खड़े हैं। तस्वीर के साथ कैप्शन में सुगंधा ने लिखा है, 'समय बीतने के उपलक्ष्य में एक तस्वीर! दुनिया में तुम्हारा स्वागत है। तुमने योद्धाओं के घर में जन्म लिया है।'
A post shared by Sugandha (@isugandha) on
सुगंधा के इस पोस्ट पर रघु राम और उनकी पत्नी नताली ने भी कमेंट किया है। रघु ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, 'ढेर सारा प्यार कुहु'। इस कमेंट के रिप्लाई में सुगंधा ने लिखा, 'आपको भी'। वहीं नताली ने इस तस्वीर पर हार्ट शेप इमोजी के साथ 'लव यू' लिखा है। इस पर सुगंधा ने जवाब करते हुए लिखा, 'तुमको भी'।
तीनों के कमेंट्स को देखकर लगता है कि ये तीनों ही आपस में अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। गौरतलब है कि रघु और सुगंधा ने साल 2006 में शादी की थी और 12 साल बाद साल 2018 में आपसी सहमति से दोनों ने तलाक ले लिया। जिसके बाद साल 2019 में रघु ने अपनी गर्लफ्रेंड नताली के साथ शादी कर ली।