बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शामिल दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपने फैंस के लिए इंस्टाग्राम पर एक से एक खूबसूरत तस्वीरें साझा करती रहती हैं। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि दिशा पाटनी की बहन भी उनकी ही तरह काफी खूबसूरत हैं और वो भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
दिशा पाटनी की बहन का वीडियो वायरल, टाइगर श्रॉफ ने किया ये कमेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी भी बहन की तरह ही फिटनेस फ्रीक हैं। इंस्टाग्राम पर खुशबू का वेरिफाइड अकाउंट है और वो न सिर्फ अपने फिटनेस वीडियो बल्कि अपने दोस्तों और परिवार की साथ की तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर साझा करती हैं। खुशबू के इंस्टाग्राम पर 8 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं।
A post shared by Khushboo Patani (@khushboo_patani) on
खुशबू ने हाल ही में एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। वीडियो में खुशबू एक मुश्किल एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो पर दिशा पाटनी ने कमेंट किया है। दिशा ने वीडियो पर लिखा- 'अनरियल'। वैसे बता दें कि दिशा की बड़ी बहन हैं खुशबू। वहीं दिशा का एक छोटा भाई भी है।
A post shared by Khushboo Patani (@khushboo_patani) on
दिशा पाटनी के अलावा टाइगर श्रॉफ ने भी वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'क्या बात है।' खुशबू का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स खुशबू को भी बहन दिशा की तरह ही फिटनेस फ्रीक बताते हुए तारीफ कर रहे हैं।
गौरतलब है कि दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ रिलेशनशिप की खबरों को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। दोनों अक्सर एक साथ नजर आते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे के पोस्ट पर जमकर कमेंट करते हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी अभी तक इस रिश्ते की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है। लेकिन साफ तौर पर इनकार भी नहीं किया है।