{"_id":"606d34148ebc3ed3075e8082","slug":"rock-on-actress-prachi-desai-statement-on-marriage-plan-said-she-loves-independence-above-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फ्यूचर प्लान पर खुलकर बोलीं प्राची देसाई, शादी करने के लिए रखी है ये शर्त","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फ्यूचर प्लान पर खुलकर बोलीं प्राची देसाई, शादी करने के लिए रखी है ये शर्त
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Wed, 07 Apr 2021 10:21 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
प्राची देसाई
- फोटो : Insatagram- @prachidesai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री प्राची देसाई ने टीवी से करियर शुरू कर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाई है। एक्ट्रेस ने महज 17 साल की उम्र में ही टीवी की दुनिया में कदम रख दिया था। उन्होंने अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म 'रॉक ऑन' भी बेहद कम उम्र में की थी। उस समय प्राची मात्र 20 साल की थीं। लेकिन उनका करियर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। एक समय के बाद वे फिल्म इंडस्ट्री से गायब रहीं। कड़ी मेहनत के बाद ग्लैमर की दुनिया में अपनी जगह बनाने वालीं प्राची देसाई को आज भी उनके फैंस पसंद करते हैं और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उनके काम की तारीफ करते हैं।
2 of 6
प्राची देसाई
- फोटो : Insatagram- @prachidesai
हाल ही में प्राची ने अपनी निजी और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर एक इंटरव्यू में बात की। शादी के सवाल पर वह बोलीं ‘मेरे परिवार ने मेरी परवरिश जिस तरह से की है उस लिहाज से मैं शादी को अपने लिए सुरक्षित और आरामदायक नहीं मानती हूं। मैं जब अपने करियर के बुरे दौर में रहूंगी तो शादी कर करुंगी। मेरे लिए यहां तक पहुंच पाना एक बहुत बड़ी बात है।‘
3 of 6
प्राची देसाई
- फोटो : Insatagram- @prachidesai
प्राची ने आगे कहा कि ‘मेरे दोस्त जब शादी के बारे में बात कर रहे होते हैं कि उनके घर में शादी की बात चलनी शुरू हो चुकी होती है तो मैं ये देखकर हैरान हो जाती हूं। मेरे परिवार के लोग कभी इस बारे में बात नहीं करते। मैं फिल्मों में न जाने कितनी बार शादी कर चुकी हूं। वैसे भी मैं ऑनस्क्रीन न जाने कितनी बार शादी कर चुकी हूं। मेरे लिए जो भी लड़का होगा उसे काफी तैयार रहना होगा। मैं अपने सिद्दांत पर जीवन जीना चाहती हूं और शादी के लिए आजादी नहीं गंवा सकती।‘
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
प्राची देसाई
- फोटो : Insatagram- @prachidesai
शादी पर बात करते हुए प्राची देसाई ने आगे कहा ‘कुछ साल बाद मैं शादी कर सकती हूं, लेकिन कोई परफेक्ट लड़का मेरी जिंदगी में आए तब ही। मेरे घरवालों ने कभी शादी को लेकर जबरदस्ती नहीं की। वो मेरा सम्मान करते हैं। मैनें बॉलीवुड में खुद के दम पर पहचान बनाई है। मुझे किसी गॉडफादर की मदद नहीं मिली। मैं जो कुछ हूं खुद के दम पर हूं।‘
विज्ञापन
5 of 6
प्राची देसाई
- फोटो : Insatagram- @prachidesai
प्राची हाल ही में मनोज बाजपेयी संग वेब सीरीज 'साइलेंस' में नजर आई थीं। जब इंटरव्यू में प्राची से पूछा गया कि उनका आगे का क्या प्लान है तो अभिनेत्री ने कहा कि ‘एक निर्देशक का काम जिम्मेदारियों से भरा होता है। एक निर्देशक जो करता है वो कमाल का होता है। ये काम काफी मुश्किल होता है। मुझे लगता है मुझे ये करना चाहिए। मैं भविष्य में निर्देशन भी करना चाहूंगी।‘
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।