सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Rocketry Box Collection Day 12: माधवन की फिल्म ने पार किया 30 करोड़ का आंकड़ा, मंगलवार को हुआ इतना कारोबार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 13 Jul 2022 08:33 AM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन इन दिनों अपनी फिल्म रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट को लेकर लगातार चर्चाओं में हैं। अभिनेता की यह फिल्म दर्शकों के साथ ही समीक्षकों को भी काफी पसंद आ रही है।

विज्ञापन
Rocketry The Nambi Effect Box Collection Day 12: R Madhavan’s Film Earned 1 Crores Rupees on its second tuesday
रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन इन दिनों अपनी फिल्म रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट को लेकर लगातार चर्चाओं में हैं। अभिनेता की यह फिल्म दर्शकों के साथ ही समीक्षकों को भी काफी पसंद आ रही है। इतना ही नहीं कई फिल्मी सितारे भी ना सिर्फ इस फिल्म की प्रशंसा कर रहे हैं बल्कि इस देखने के लिए लोगों से अपील भी कर रहे हैं। सिनेमाघरों में यह फिल्म अपनी रिलीज के बाद से ही काफी अच्छा कारोबार कर रही है। इसी बीच फिल्म की 12वें दिन हुई कमाई के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं। आइए जानते हैं फिल्म ने अपने दूसरे मंगलवार को हुई कमाई के बारे में- 

Trending Videos
Rocketry The Nambi Effect Box Collection Day 12: R Madhavan’s Film Earned 1 Crores Rupees on its second tuesday
रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अंतरिक्ष वैज्ञानिक नंबी नारायणन के जीवन पर आधारित फिल्म रॉकेट्रीः द नंबी इफेक्ट बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने मंगलवार तक वर्ल्डवाइड 30 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इसी बीच मंगलवार को हुए कमाई की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों फिल्म ने बारहवें दिन तकरीबन एक करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’ के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए ऐसा माना जा रहा कि फिल्म के शोज की संख्या में भी इजाफा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rocketry The Nambi Effect Box Collection Day 12: R Madhavan’s Film Earned 1 Crores Rupees on its second tuesday
रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म में अंतरिक्ष वैज्ञानिक नंबी नारायणन के जीवन पर बनी इस फिल्म में उनके जीवन के हर एक उतार-चढ़ाव को बेहतरीन ढंग से दिखाया गया है। फिल्म के जरिए अब नंबी नारायणन को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार करने और फिर उन्हें जेल भेजकर देश को अंतरिक्ष विज्ञान में दशकों पीछे धकेलने की साजिश का सच सामने आ चुका है। ऐसे में अपनी फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिल रही अच्छी प्रतिक्रिया से अभिनेता बेहद खुश है। 

Rocketry The Nambi Effect Box Collection Day 12: R Madhavan’s Film Earned 1 Crores Rupees on its second tuesday
रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म की बात करें तो वैज्ञानिक नंबी नारायणन के जीवन पर आधारित इस फिल्म का लेखन, निर्माण और निर्देशन आर. माधवन ही कर रहे हैं। नंबी के जीवन पर आधारित इस फिल्म का प्रीमियर फ्रांस में हुए कान फिल्म फेस्टिवल में किया गया था। 'रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट फिल्म भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान यानी इसरो के वैज्ञानिक नंबी नारायण के जीवन पर आधारित है। फिल्म में माधवन नंबी नारायण के किरदार में हैं, वहीं एक्ट्रेस सिमरन उनकी पत्नी की भूमिका निभा रही हैं। इसके अलावा फिल्म में शाहरुख खान भी कैमियो रोल में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed